फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Kharbanda is excited to th part of Housefull 4

'हाउसफुल 4' में काम करने पर काफी खुश हैं कृति खरबंदा, बताई दिल की बात

Sat, 08 Sep 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Kriti Kharbanda is excited to th part of Housefull 4
'शादी में जरूर आना', 'यमला पगला दीवाना फिर से' और 'गेस्ट इन लंदन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी एक्साइटेड भी हैं। कृति का मानना है कि हाउसफुल बॉलीवुड की सफल सीरीज में से एक है ऐसे में इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। एक न्यूज एजेंसी ने जब कृति से पूछा कि क्या वह हाउसफुल की सफलता को देखते हुए इसके चौथे सीक्वल को लेकर दबाव महसूस कर रही है? इस बात का जवाब देते हुए कृति कहती हैं कि दबाव में फिल्म के प्रोड्यूसर्स हो सकते हैं बतौर कलाकार उन्हें कोई दबाव नहीं लगता है। 
विज्ञापन


कृति खरबंदा आगे बताती हैं कि वह 'हाउसफुल 4' को लेकर दबाव में तो नहीं हैं लेकिन वह इसको लेकर काफी नर्वस महसूस करती हैं। आपको बता दें कि मल्टी स्टारर हाउसफुल सीरीज की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर साजिद खान ने पहले इसी फिल्म के एक गाने को शूट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ रितेश देशमुख आएंगे। हाउसफुल सीरीज में पहली बार बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार, बॉबी देओल के साथ आखिरी बार थैंक यू में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कृति खरबंदा के अलावा एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed