{"_id":"5d3c60848ebc3e6cbe42a84c","slug":"bollywood-actor-farhan-akhtar-shared-gym-video-on-instagram-as-preparing-for-toofan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तूफान' बन चुके हैं फरहान अख्तर, दो घंटे जिम करने के बाद भी कर दिखाई ये एक्सरसाइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तूफान' बन चुके हैं फरहान अख्तर, दो घंटे जिम करने के बाद भी कर दिखाई ये एक्सरसाइज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 27 Jul 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में अभिनय की चरम सीमा दिखाते हुए कलाकार फरहान अख्तर यह साबित कर चुके हैं की वह कितने अच्छे अभिनेता हैं। इसी बायोपिक की तरह इन दिनों फरहान एक नई बायोपिक की तैयारियों में व्यस्त हैं।
2 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस नई बायोपिक का निर्देशन भी मिल्खा सिंह की तरह राकेश ओमप्राकाश मेहरा ही कर रहे हैं। यह फिल्म एक बॉक्सर की बायोपिक है, जिसका नाम "तूफान" है। इसी फिल्म की तैयारियों में जुटे फरहान ने एक अपने सोशल मीडिया अकांउट से एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें वह काफी तल्लीन होकर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो क्लिप के साथ फरहान ने लिखा है, "और जब आपको लगता है कि दो घंटे का सत्र समाप्त हो गया है, वे आपको यह बंद करने को कह देते हैं। धन्यवाद ड्रयू नील और समीर जौरा। 'तूफान' की तैयारी चल रही है, बॉक्सर की जिंदगी, फिटनेस गोल्स, कोर वर्कआउट, कठोर।" इस वीडियो में नज़र आ रहे फरहान के बाइसेप्स यह साफ जाहिर कर रहे हैं कि इस वक्त वे कितनी मेहनत कर रहे हैं।
निर्देशक, निर्माणकर्ता, गायक, संगीतकार और अभिनेता, फरहान इन सभी क्षेत्रों अपने गुणों का प्रदर्शन कर चुके हैं। इन सभी क्षेत्रों में काम कर फरहान साबित कर चुके हैं की वह जो भी करते हैं दिल लगाकर करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
farhan akhtar
इतनी मेहनत और लगन से काम करने वाले व्यक्ति फरहान के इस वर्काउट को देखने के बाद यह साफ है कि अब दर्शकों को फिल्म भाग मिल्खा भाग की तरह एक बॉक्सर पर बन रही इस बायोपिक में फरहान का पूर्ण रूप से नया रूप देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।