फिल्म प्रस्थानम 2010 में आई तेगुगू फिल्म प्रस्थानम का ही रीमेक है। देव कट्टा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दक्षिण के जाने माने कलाकार शर्वानंद लीड रोल में नज़र आ चुके हैं। साल 2010 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस भी किया।
2 of 5
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
इसी फिल्म से संजय दत्त अपनी पत्नी संग हिन्दी फिल्मों के प्रोडक्शन में उतरने वाले हैं, जिसका निर्देशन देव कट्टा ही कर रहे हैं। आने वाली 29 जुलाई यानी अपने जन्मदिन के दिन संजय दत्त इस फिल्म का टीजर भी रिलीज़ करने वाले हैं। लेकिन इस फिल्म के टीजर के आने से पहले ही संजय दत्त के लिए एक बुरी खबर आई है।
3 of 5
Sanjay Dutt Kalank Poster
- फोटो : instagram
सूत्रों की मानें तो मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी शेमारू ने संजय दत्त व उनकी पत्नी मान्यता और फिल्म के डायरेक्टर देव कट्टा को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक ओरिजिनल फिल्म के राइट्स शेमारू के पास हैं और इसके चलते संजय और बाकी लोगों को इस फिल्म का रीमेक बनाने का कोई हक नहीं है।
4 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
ये नोटिस सोमवार को भेजा गया था और अब जाकर संजय को डिलीवर हुआ है। संजय, मान्यता और देव से इस नोटिस का जवाब 72 घंटों में देने की मांग की गई है। इस खबर की पुष्टि करते हुए शेमारू के हेड केतन मारू ने कहा, " हां, हमने लीगल नोटिस भेजा है। आपकी जानकारी बिल्कुल ठीक है। हम इस फिल्म की कुछ रकम की मांग तो करेंगे ही। फिल्म प्रस्थानम के राइट्स हमारे पास हैं और हमने उन्हें जैमिनी से लिया था।' केतन ने आगे कहा, 'बिना वजह मुश्किल खड़ी करने का हमारा कोई इरादा नहीं है। पर हम साथ मिलकर बैठने और बात करने के लिए तैयार हैं।"
5 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
संजय दत्त शुक्रवार को अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि प्रस्थानम 20 सितम्बर 2019 को रिलीज होगी।