फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों लड़कियों का दिल तोड़ अपनी फैन से शादी रचाने वाले एक्टर के बारे में जानिए रोचक बातें

Fri, 21 Jun 2019 10:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 21 Jun 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Joseph Vijay Unkown Facts about his life
vijay

साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। विजय चंद्रशेखर 22 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को फैंस विजय के नाम से भी जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है। विजय के जन्मदिन से पहले आइए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...

Trending Videos
Birthday Special Joseph Vijay Unkown Facts about his life
vijay
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत विजय के साथ की थी। दोनों 2002 में आई तमिल फिल्म thamizhan में नजर आए थे। प्रियंका आज भी एक्टर विजय की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।
Birthday Special Joseph Vijay Unkown Facts about his life
vijay
विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने 10 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। 18 साल की उम्र में यानि कि 1992 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' रिलीज हुई। इसके बाद विजय कई सफल फिल्मों में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Joseph Vijay Unkown Facts about his life
vijay
साल 2017 में विजय की फिल्म 'मर्सल' को लेकर खूब विवाद हुआ था। फिल्म के एक डायलॉग में सरकार द्वारा शुरू किए गए जीएसटी का जिक्र किया गया था और इसी कारण यह फिल्म विवादों से घिर गई थी। हालांकि विजय साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे और बाद में मोदी सरकार द्वारा किए नोटबंदी के फैसले को सराहा था। विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम किया हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाती।
विज्ञापन
Birthday Special Joseph Vijay Unkown Facts about his life
vijay
विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। विजय पर जान देने वाली एक्ट्रेस की कमी नहीं है लेकिन उनका दिल आया तो एक साधारण सी लड़की पर। विजय की पत्नी का नाम संगीता है। दोनों अपनी शादीशुदा जिदंगी में बहुत खुश हैं। विजय दो बच्चों के पिता हैं। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। पर्दे पर भले ही विजय ने कई हीरोइंस के साथ रोमांस किया है, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने अपनी ही एक फैन से शादी की है। दरअसल संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed