सिने प्रेमियों को लिए फ्राइडे हफ्ते का एक ऐसा दिन होता है जिसका सबको बेस्रबी से इंतजार होता है। बॉलीवुड में फिल्मी फ्राइडे का चलन 1950 के दशक के अंत में शुरू हुआ था जो आज तक बना हुआ है। आज फ्राइडे है और वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में फिल्मी फ्राइडे कॉलम में हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसी कौनसी फिल्में हैं जिन्हें आप इस वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। इस पैकेज में आपके लिए न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्म की भी जानकारी दी जाएगी।
{"_id":"5d0b7b6d8ebc3e0bbb3b248e","slug":"filmy-friday-kabir-singh-to-toy-story-4-releasing-on-friday-21-june-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी फ्राइडे: 'कबीर सिंह' से टक्कर लेने मैदान में उतरे दिलजीत, धनुष की फिल्म भी दांव पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मी फ्राइडे: 'कबीर सिंह' से टक्कर लेने मैदान में उतरे दिलजीत, धनुष की फिल्म भी दांव पर
Fri, 21 Jun 2019 10:40 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
फिल्मी फ्राइडे
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
कबीर सिंह
कबीर सिंह
आज शाहिद कपूर और किआरा आडवानी स्टारर कबीर सिंह रिलीज हो गई है। तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक का देश की हिंदी पट्टी के युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। कबीर सिंह में शाहिद कपूर वही रोल करते दिखेंगे जो इसकी ओरीजनल में विजय देवराकोंडा ने किया। यानी कि नशे की लत में डूबा एक मेडिकल स्टूडेंट जो सर्जन बनता है। 'अर्जुन रेड्डी' तेलुगू फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने भूमिका निभाई थी। पिछले साल ओपनिंग वीकेंड में ही 'अर्जुन रेड्डी' ने करीब 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। यह फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म को यूथ ने काफी पसंद किया था। अब देखना ये होगा कि क्या कबीर बेदी भी अर्जुन रेड्डी की तरह धमाल मचा पाती है या नहीं।

the extra journey of fakir
- फोटो : Twitter
'द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर'
रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष की पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' भी आज रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी भारत से शुरू होती है, जो बाद में पेरिस, लंदन और लीबिया जैसी जगहों तक पहुंचती हैं। लीड रोल में हैं अजातशत्रु लवश पटेल (धनुष)। केन स्कॉट द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमेन पुर्तोलस द्वारा लिखे गए एक उपन्यास पर आधारित है।

toy star 4
- फोटो : social media
'टॉय स्टोरी 4'
जोश कूले के निर्देशन में बनी 'टॉय स्टोरी 4' भी आज रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने पहले ही रिकॉर्ड बना लिया है। एक हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म है, जिसे हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स, टिम एलन, जॉन कुसैक और एम्मी पोस्ट्स ने अपनी आवाज से सजाया है। इस फिल्म में एक्शन, एडवेंचर, इमोशन, कॉमेडी का परफेक्ट मिश्रण है। इस फिल्म सीरीज की हर फिल्म सुपरहिट रही है और अब सबकी निगाहें आज रिलीज हुई 'टॉय स्टोरी 4' पर है।

SHADAA
- फोटो : social media
हॉलीवु़ड और बॉलीवुड के बाद अब आपको बताते हैं पंजाबी फिल्म के बारे में। पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा और सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ कॉमेडी फिल्म 'शडा' में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म आज रिलीज हो गई है। इससे पहले जहां दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों से सबका दिल जीता है तो वहीं एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। पंजाबी में 'शडा'' का मतलब कुंवारा होता है। कुछ दिन पहले फिल्म शडा का ट्रेलर और सॉन्ग यूट्यूब पर वायरल हुए थे अब देखना ये है कि फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है।