बिग बॉस 12 में श्रीसंथ अक्सर अपना आपा खो देते हैं। इसकी वजह से सलमान खान ने उन्हें फटकार भी लगाया है।इसके बावजूद श्रीसंथ के व्यवहार में कोई फर्क नहीं पड़ा है। मंगलवार को कंटेस्टेंट को लग्जरी बजट टास्क दिया गया। इस दौरान श्रीसंथ और रोहित एक दूसरे से भिड़ गए।
बिग बॉस 12: रोहित ने श्रीसंथ के क्रिकेट करियर पर किया कमेंट, बोले- 'आपकी तो बस ही मिस हो गई'
घर में पहले भी श्रीसंथ और रोहित के बीच झगड़े को देखा गया है। टास्क के दौरान रोहित ना केवल श्रीसंथ बल्कि मेघा और दीपिका कक्कड़ को भी खूब खरी खोटी सुनाई। रोहित श्रीसंथ पर निजी कमेंट भी करते दिखे। जिसके बाद श्रीसंथ भड़क उठते हैं।
रोहित कहते हैं कि फुस्स हो गए। तुम्हारी बस मिस हो गई। पूरी बस नहीं मिल पाएगी, आपको पिटने के लिए। आपके सारे दोस्त रहेंगे। पता है ना कौन सी बस? घर से भागने की कोशिश करो या बाथरूम में जाकर रो लो।
BB School Bus task mein kya @sreesanth36 ke saath bhidkar @imrohitsuchanti khadi kar denge khud ke liye koi badi mushkil? Dekhiye #BiggBoss12 aaj raat 9 baje for all the tamasha. #BB12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/jsZuLkY8zN
कलर्स टीवी द्वारा जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया कि श्रीसंथ रोहित की इन बातों को सुनकर बौखला जाते हैं और थप्पड़ जड़ देते हैं हालांकि थप्पड़ मारते हुए दिखाया नहीं गया। अब ये तो बुधवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा कि श्रीसंथ ने सच में रोहित को थप्पड़ मारा या नहीं।
बिग बॉस के घर के नियमानुसार किसी भी तरह का फिजिकल अटैक करना मना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा - 'श्री ने थप्पड़ मार के बहुत सही किया, मैं उनके साथ हूं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'एक और थप्पड़ जड़़ दो उसे, मैं तुम्हारें साथ हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा - 'यह सीन देखकर बहुत अच्छा लगा।' फिलहाल देखना होगा कि बिग बॉस अब क्या कदम उठाते हैं।