बिग बॉस 12 में वीकेंड का वॉर एपिसोड में एलिमिनेशन राउंड हुआ। रविवार को सारा अली खान अपने फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची। उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी थे। दोनों ने स्टेज पर सलमान के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान सारा को सलमान ने कुछ बॉलीवुड स्टार्स के फोटोज दिखाए तो उन्होंने उनकी खूबियां बताईं लेकिन जब इन तस्वीरों में उनके पापा सैफ अली खान की तस्वीर आई तो उन्होंने कहा कि पापा के आगे कोई एक्टर कुछ नहीं।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : colors
सलमान से बात करने के बाद सारा अली खान बिग बॉस 12 के घर के अंदर गईं और घरवालों को एक टास्क दिया। टास्क में रोमिल चौधरी एक घूमते हुए पहिए के साथ बांध दिए गए और बाकी सदस्यों को उन पर पानी के गुब्बारे से मारना था। ये टास्क दीपिका कक्कड़ और दीपक ठाकुर ने पहले किया।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : instagram
जब रोमिल चौधरी को पहिए से बांध दिया गया तो उन्हें सुरक्षा के लिहाज से आंखों पर चश्मा लगाना था लेकिन रोमिल ने ऐसा नहीं किया। सारा खुद चश्मा देने रोमिल के पास गईं और कहती हैं कि आपकी सुरक्षा के लिए ये जरूरी है। रोमिल वो चश्मा लेने से मना कर देते हैं और कहते हैं कि मैं ऐसे ही ठीक हूं, इसकी जरूरत नहीं है। तब सारा बहुत आश्चर्य में रह जाती हैं और कहती हैं कि ये बहुत अजीब है। रोमिल के इस तरह बोलने पर घरवाले भी कहते हैं कि ये हमेशा ही ऐसा रहता है। अभी भी इसकी अकड़ बरकरार है।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
टास्क खत्म होने के बाद सारा घरवालों संग डांस करने लगती हैं। तब भी रोमिल उनके पास नहीं आते। सारा जबरन पकड़कर रोमिल को डांस करने के लिए आती हैं। बता दें कि सारा बिग बॉस के सेट पर केदारनाथ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।
सारा की आने वाली फिल्म केदारनाथ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म के दो सीन कट करने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म के कौन से दो सीन काटे गए हैं इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है। बता दें कि यह फिल्म रिलीज से पहले ही कुछ दृश्यों को लेकर विवादों में रही है।