सलमान खान आज यानी 4 सितंबर को गोवा में बिग बॉस सीजन 12 को लॉन्च करने जा रहे हैं। लॉन्चिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं । खबर है कि इस बार शो में स्पोर्ट्स, टीवी और बॉलीवुड के कई पॉपुलर सेलेब्रिटी इसका हिस्सा बनने को तैयार हैं ।
टीवी की इस बहू ने हिना खान को भी दे दी मात, बिग बॉस में आने के लिए करोड़ों रुपए में की डील
इस बीच खबर आई है कि सीरियल 'ससुराल सिमर का' से फेमस होने वाली दीपिका कक्कड़ को भी ये शो ऑफर हुआ है । रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने इस शो के लिए हिना खान से भी ज्यादा फीस चार्ज की है । इतना ही नहीं शो के मेकर्स भी दीपिका को इतनी फीस देने के लिए तैयार हो गए हैं ।
And the bigg awaited moment of the day! @BeingSalmanKhan making a grand entrance and how, for the #BiggBoss12 press conference in Goa. pic.twitter.com/pN0oqYMO5f
खबर थी कि बिग बॉस 11 का हिस्सा बनने के लिए हिना ने हफ्ते 7-8 लाख रुपए की डिमांड की थी । हिना ग्रांड फिनाले तक शो में बनी रही थीं। इस हिसाब से हिना ने 3 महीने में 3 करोड़ रुपए कमा लिए थे । बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के अनुसार, अब दीपिका ने मेकर्स से हर हफ्ते 16 लाख रुपए की डिमांड की है ।
Bigg Boss 12 Launch Event
— The Khabri (@TheKhbri) September 4, 2018
Salman Khan sets the stage on fire 🕺#BiggBoss12 #bb12 pic.twitter.com/FRlexwKJiS
.@Salilacharya and #RJArchana #BiggBoss12 press conference! #Goa @BiggBoss pic.twitter.com/vIoIlcWTbl pic.twitter.com/OIUp9mdFy7
— The Khabri (@TheKhbri) September 4, 2018
शो की बात करें तो इस बार बिग बॉस में 21 प्रतियोगी होंगे । इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी । इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी । इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा ।