हमेशा अपने विवादित बयान और बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों की आलोचना करने वाले फिल्ममेकर और अभिनेता केआरके (कमाल राशिद खान) को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को ट्रोलर्स का सामना करने पड़ रहा है। केआरके की तारीफ करने की वजह से अमिताभ बच्चन ट्रोल हुए हैं। यह देखकर अमिताभ बच्चन के भी फैंस हैरान हैं।
दरअसल सोमवार को अमिताभ बच्चने ने केआरके की तारीफों के पुल बांधते उन्हें कभी न बदलने और नियंत्रित होने वाला व्यक्ति बताया। अमिताभ ने केआरके की तारीफ करते हुए ट्विट में लिखा- "कभी न नियंत्रित किए जाने वाले कमाल राशिद खान। सीधी बात करते हैं, बिना किसी लाग-लपेट के।" ट्वीट के आखिर में बिग बी ने केआरके ट्विटर पर वापसी की ओर इशारा किया है।
अमिताभ के इस ट्विट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। किसी ने लिखा- 'ऐसे 2 रुपए वाले इंसान पर आप ट्विट क्यों कर रहे हो।' और दूसरे ने लिखा- '2 रुपए के इंसान के लिए बिग बी का ट्विट देखकर काफी दु:ख महसूस कर रहा हूं।' एक ने तो यह तक लिख दिया- 'ये क्या है..?? आप केआरके का स्वागत कर रहे हैं, आपके जीवन का सबसे बड़ा खामियाजा है।'
आपको बता दें कि बीते साल केआरके ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के क्लाइमैक्स का खुलासा करने के बाद उनके आफिशियल ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर अकाउंट दोबारा रिस्टोर केे लिए आत्महत्या करने तक की धमकी दे डाली थी। वहीं बात करें अमिताभ बच्चन की तो इन दिनों वह अपनी पॉपुलर टीवी शो केबीसी के सीजन 10 को होस्ट कर रहे हैं।