{"_id":"5bc8847cbdec226959415e61","slug":"big-boss-12-these-common-contestants-will-definitely-reach-the-final-these-are-the-main-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: अभी से जान लीजिए ये कॉमनर कंटेस्टेंट जरूर पहुंचेगा फाइनल में, ये हैं मुख्य कारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: अभी से जान लीजिए ये कॉमनर कंटेस्टेंट जरूर पहुंचेगा फाइनल में, ये हैं मुख्य कारण
entertainment desk
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
tv show
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 12 के घर में जोड़ियां टूटने से कोहराम मच गया है। घर में सब अब अपने-अपने लिए गेम खेलते नजर आ रहे हैं। सभी बिग बॉस 12 का विनर बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बिग बॉस में विजेता जनता के वोटों के आधार पर चुना जाता है। कम वोट मिलते हैं वो घर से बेघर हो जाता है, लेकिन दूसरा सच ये भी है कि घर में रह रहे लोग अपना असली चेहरा ज्यादा दिन जनता से नहीं छुपा सकते। बिग बॉस का विजेता बनने के लिए घर में एक कम्पलीट पैकेज होना जरूरी है।
tv show
- फोटो : colors
हम बात कर रहे हैं बिहार के कॉमनर दीपक ठाकुर की। जोड़ी के साथ एंट्री करने वाले दीपक की अपनी पार्टनर उर्वशी वाणी से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी। बता दें कि घर में बतौर जोड़ी आए दीपक और उर्वशी अब अलग हो चुके हैं, दोनों अपने अपने ढंग से गेम खेलते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच में दीपक टॉप 5 के दमदार दावेदार माने जाने लगे हैं।
TV Show
बता दें दीपक की घर के हर सदस्य से लड़ाई और गालीगलौच भी हो चुकी है, लेकिन दीपक अगले ही दिन सारे गिले-शिकवे मिटाकर लोगों में फिर से घुलमिल जाते हैं। दीपक को रोमिल, शिवाशीष, श्रीसंथ, दीपिका, सबा-सोमी और घर के अन्य सदस्यों के साथ में लड़ते देखा गया है, लेकिन एक सॉरी के बाद वो फिर से घुल मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tv show
बता दें कि बिग बॉस के घर में नोंक-झोंक, गाली-गलौच और लड़ाइयां देखने को मिलीं, लेकिन एक चीज ऐसी है जिसे आप कभी नहीं भूल सकते। दीपक की सुरीली आवाज, दीपक ने बिग बॉस ,सलमान खान, और श्रीसंथ के लिए गाने लिखे और उन गानों से दर्शकों का मनोरंजन भी किया। दीपक की आवाज के साथ-साथ उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी लोगों को भा रहा है।
विज्ञापन
tv show
दीपक ठाकुर के अंदर खासियत ये है कि वह खुद का बनाया गना खुद ही कम्पोज करते हैं। वह किसी भी गाने को मिनटों में तैयार करके गा देते हैं। दीपक ने बिहार के लोगों के लिए ऐसा गाना गाया था, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दीपक ठाकुर ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'फ्रस्टियाओ नहीं मोरा' गाया था। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में आई फिल्म मुक्का बाज में भी गाना गाया है। बिग बॉस के पहले एपिसोड में सलमान खान से मिलने पर अपना किस्सा भी बताया था, दीपक का कहना था कि वो इंस्टग्राम पर सलमान खान को हजारों मैसेज भेज चुके हैं।