रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी राशा थडानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म आजाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। राशा, अभिषेक कपूर निर्देशित आजाद से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं इसी बीच राशा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों से सीख लेने की जरूरत हैं।
2 of 5
फिल्म आजाद में नजर आएंगी राशा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
राशा के अलावा फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी नजर आएंगे। यह अमन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। आजाद में अजय देवगन, डायना पेंटी और मोहित मलिक भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। आजाद टीम लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही है। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान राशा ने जान्हवी कपूर, सुहाना खान और खुशी कपूर के साथ अपनी तुलना पर प्रतिक्रिया दी।
3 of 5
फैंस को पसंद आए राशा के डांस मूव्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
निर्माताओं द्वारा आजाद के ट्रेलर और गाने रिलीज किए जाने के बाद, नेटिजेंस राशा की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं। आजाद में उनका गाना उई अम्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और प्रशंसकों को उनके डांस मूव्स पसंद आ रहे हैं। उनमें से कुछ प्रशंसकों को लगता है कि राशा- जान्हवी कपूर, सुहाना खान और खुशी कपूर से बेहतर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, राशा ने एक प्रशंसक की प्रतिक्रिया पर अपनी राय व्यक्त की, जिसमें लिखा था, "जान्हवी, खुशी और सुहाना को टक्कर देने आई रवीना टंडन की बेटी राशा।"
4 of 5
17 जनवरी को रिलीज होगी आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राशा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि वे सभी मुझसे ज्यादा अनुभवी हैं। उन्होंने मुझसे ज्यादा काम किया है। उनकी कई फिल्में रिलीज भी हो चुकी है। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं उनसे कुछ सीख सकती हूं। उनके पास ज्यादा अनुभव है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि ऐसा है।"
यह भी पढ़ें:
Game Changer: रिलीज के बाद गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नाखुश हैं शंकर, बोले- फिल्म के नतीजे ने निराश...
5 of 5
राशा-अमन की है डेब्यू फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
जान्हवी ने करण जौहर की फिल्म धड़क में ईशान खट्टर के साथ डेब्यू किया था, जबकि सुहाना और खुशी ने जोया अख्तर की द आर्चीज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं, सुहाना अपने पिता शाहरुख खान के साथ किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म आजाद 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें:
Neil Nitin Mukesh: छह साल बाद कमबैक कर रहे हैं नील नितिन मुकेश, क्या 'हिसाब बराबर' से बदलेगी किस्मत