{"_id":"6787208c0eb9af80100edd43","slug":"box-office-collection-of-ram-charan-game-changer-sonu-sood-fateh-allu-arjun-pushpa-2-mufasa-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: राम चरण की 'गेम चेंजर' और सोनू सूद की 'फतेह' ने किया निराश, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office: राम चरण की 'गेम चेंजर' और सोनू सूद की 'फतेह' ने किया निराश, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल
Wed, 15 Jan 2025 08:14 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:14 AM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई राम चरण की 'गेम चेंजर' और सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' ने दर्शकों को निराश कर दिया है। फिल्म से जैसे प्रदर्शन की आशा की गई थी, वैसा कुछ ये दोनों ही फिल्में नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है फिल्मों का हाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर 10 जनवरी को दो फिल्में रिलीज हुईं- 'गेम चेंजर' और 'फतेह'। दोनों ही फिल्मों से जैसी आशा फैंस को थी, वैसा कुछ फिल्में कर नहीं सकीं। इन दो फिल्मों के अलावा 'पुष्पा 2' और 'मुफासा' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। आइए आपको बताते हैं इन फिल्म का मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
ऑनलाइन लीक हुई गेम चेंजर?
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर की बढ़ी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की गेम चेंजर की कमाई बहुत धीमी चल रही है। फिल्म को त्योहार का फायदा भी नहीं मिल पा रहा है। सेल्कनिक के आंकड़ों की मानें तो रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने 10.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी बेल्ट में फिल्म को लगभग 2.94 करोड़ रुपये का कारोबार मिली। 450 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को फिलहाल हिट होने के लिए रफ्तार पकड़ने की जरूरत है। फिल्म ने रिलीज के पांच दिन में 106.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।

फतेह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह हो गई धराशाई
बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पहले रिलीज हुई सोनू सूद की फिल्म फतेह का बुरा हाल है। फिल्म ने पांच दिन में केवल 1.60 रुपये की कमाई की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुल 9.30 करोड़ रुपये ही कमा सकी है।

पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा की कमाई में गिरावट
पुष्पराज का जादू बॉक्स ऑफिस पर अपने 41वें दिन कुछ लड़खड़ाने लगा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 41वें दिन 1.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने अब तक कुछ 1223 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, हिंदी बेल्ट में 804.53 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया है।

मुफासा द लायन किंग भी कर रही है जमकर कमाई
- फोटो : सोशल मीडिया
मुफासा की गूंज बरकरार
फिल्म मुफासा द लायन किंग 20 दिसंबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अब तक कुल 132.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
फिल्म मुफासा द लायन किंग 20 दिसंबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अब तक कुल 132.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है।