इन दिनों बॉलीवुड में रनबीर और आलिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो रहा है और दोनों के लिंकअप की बाते चल रही है। यहां तक कि आलिया खुद रनबीर पर अपने क्रश को जग जाहिर कर चुकी हैं। लेकिन इन सबके पीछे इस शख्स का हाथ बताया जा रहा है..
बॉलीवुड में आलिया और रनबीर दोनों ही गुड लुकिंग और चार्मिंग हैं और दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के कोने-कोने में हो रही है। दरअसल, एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो के दौरान इस बात का ढिढोंरा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पीटा। इसके बाद से ही रनबीर और आलिया सुर्खियों में बने हुए हैं।
बता दें कि दोनों को जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक-साथ देखा जाएगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं, रनबीर और आलिया की लिंकअप खबरों की वजह डायरेक्टर अयान मुखर्जी को बताया जा रहा है। अयान ही फिल्म ब्रह्मास्त्र को डायरेक्ट कर रहे हैं।
दरअसल, अयान का मानना है कि अगर रनबीर और आलिया एक साथ रहेंगे तो फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री बैठाने में आसानी होगी और दोनों कंफर्टेबल होकर एक्टिंग करने में कामयाब हो पाएंगे। बता दें कि ये पहली बार है जब रनबीर और आलिया एक साथ एक फिल्म में देखे जाएंगे।
वहीं, फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल 2019 में रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले बिग बी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन लिखा था। 'रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ ब्रह्मास्त्र का लुक टेस्ट..अगले महीने से शूटिंग शुरू होगी..आलिया के साथ..युवा पीढ़ी के साथ काम करने का सफर अच्छा रहेगा।'