फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अवध में अय्यारी' के लिए तैयार है लखनऊ, म्यूजिकल नाइट में फिल्मी कलाकार बांधेंगे समां

Sat, 10 Feb 2018 06:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Lucknow is ready for musical night of Movie Aiyaary in association with Amar Ujala
पिछले कुछ दिनों से 'अय्यारी' की टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे, एक्टर मनोज बाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह रविवार को लखनऊ पहुंचेंगे। 'अमर उजाला' के सहयोग से होने जा रहे इस म्यूजिकल इवनिंग इवेंट को 'अवध में अय्यारी' नाम दिया गया है।
Lucknow is ready for musical night of Movie Aiyaary in association with Amar Ujala
aiyaary
ड्रीम्स रिसोर्ट में होने वाले इस शानदार म्यूजिकल इवनिंग नाइट में 'अय्यारी' की म्यूजिकल टीम महफिल लूटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें सिंगर अंकित तिवारी, पलक मुच्छल, रोचक कोहली और कई फिल्मों में दिलकश गाने लिखने वाले मनोज मुंतशिर समां बांधते नजर आएंगे। इस दौरान 'अमर उजाला' के स्थानीय संपादक और यूनिट हेड भी मौजूद होंगे जो कार्यक्रम के आखिर में 'अय्यारी' की टीम को सम्मानित करेंगे।
Lucknow is ready for musical night of Movie Aiyaary in association with Amar Ujala
आपको बता दें कि 'नवाबों के शहर' पहुंचते ही फिल्म की पूरी टीम एयरपोर्ट से सीधे होटल नोवोटेल पहुंचेगी जहां मीडिया से बातचीत का सेशन रखा गया है। इसमें फिल्म के एक्टर-एक्ट्रेस 'अय्यारी' के अपने अनुभव के साथ-साथ पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow is ready for musical night of Movie Aiyaary in association with Amar Ujala
बॉर्डर पर मूवी की स्टारकास्ट
गौरतलब है कि कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आखिरकार फिल्म अब 16 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में रक्षा मंत्रालय को कई सीन्स पर आपत्ति थी ऐसे में सभी जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर फिल्म का सब्जेक्ट क्या है। फिल्म घोटाले पर बेस्ड है इसका सबूत ट्रेलर में दिखाए एक सीन से पता चलता है, जहां वाचमैन बने नसीरुद्दीन शाह कहते हैं, 'खा जाएंगे, नेता और नेता के चमचे'। नसीरुद्दीन इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed