Ashok Kumar: हीरो बनने के बाद टूट गया था अशोक कुमार का रिश्ता, परिवार में मचा था कोहराम, ऐसे बने सुपरस्टार
अशोक कुमार जब लॉ का पेपर पास नहीं कर पाए तो पिता के डर से वे अपनी बहन के घर मुंबई चले गए। बहन के पति शशाधर मुखर्जी उस समय बॉम्बे टॉकीज के बड़े पद पर थे। उन्होंने अशोक कुमार की नौकरी लगवा दी। वे बॉम्बे टॉकीज में साउंड इंजिनियर के तौर पर काम करने लगे थे और प्रोडक्शन के अन्य विभागों को भी संभालते थे।
यह भी पढ़ें: Rati Agnihotri: बेहद उतार-चढ़ाव वाली रही रति अग्निहोत्री की निजी जिंदगी, इस वजह से 30 साल तक सहे पति के जुल्म
अशोक कुमार ने पहली बार बतौर अभिनेता फिल्म 'जीवन नैया' में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग के साथ गाना भी गाया था। दरअसल, अशोक कुमार को इस फिल्म में अचानक ही रोल मिल गया था। 'जीवन नैया' को अभिनेत्री देविका रानी और नज्म-उल-हसन के साथ फिल्माया जाना था, लेकिन शूटिंग के दौरान नज्म-उल-हसन की लड़ाई हो गई और वे सेट छोड़कर भाग गए। देविका बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु की पत्नी थीं। हिमांशु ने ही डायरेक्टर से कहा की वे इस फिल्म में अशोक कुमार को बतौर हीरो कास्ट करें। देविका रानी और अशोक कुमार की जोड़ी काफी हिट रही थी।
यह भी पढ़ें: James Cameron Exclusive: जेम्स कैमरून का अवतार 3 को लेकर बड़ा खुलासा, हवा और पानी के बाद अब रचा जाएगा ये खेला
टूट गई अशोक की तय शादी
दरअसल, अशोक कुमार ने इंटरव्यू में बताया था कि उस दौर में माना जाता था कि कॉल गर्ल हीरोइन बनती थीं और दलाल हीरो बनते थे। जब अशोक के हीरो बनने की खबर उनके घर खंडवा पहुंची तो वहां हंगामा मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पिताजी परेशान थे। ऐसे में जब अशोक के हीरो बनने की खबर फैली तो उनकी तय शादी भी टूट गई थी। इसके बाद पिता ने अपने दोस्त रविशंकर शुक्ल से मुलाकात की, जो उस समय मुख्यमंत्री थी। उनसे बेटे की नौकरी के लिए बात की। शुक्ल ने उन्हें दो नौकरियों के ऑफर लेटर दिए। अशोक के पिताजी वह लेटर लेकर हिमांशु राय के पास पहुंचे, लेकिन हिमांशु ने उन लेटरों को फाड़ दिया। हिमांशु के काफी समझाने के बाद पिता ने अशोक को हीरो बनने की अनुमति दे दी।
यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana: असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेट कर चुके हैं आयुष्मान खुराना, अभिनेता ने खुद किया खुलासा
शोभा से की शादी
इसके बाद अशोक कुमार की शादी शोभा से हुई थी। 18 साल की उम्र में अशोक आठ साल की शोभा को देखने गए थे। रिश्ता तय हो गया। जब उन्होंने शादी की तब वे 25 साल के थे और शोभा 15 साल की थीं। दोनों ने एक साथ ही सारी उम्र बिताई।
यह भी पढ़ें: Photos Of The Day: तेजस्वी का कातिल अंदाज और ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नोरा का हॉट लुक, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट