मनोरंजन जगत से वैसे तो हर रोज नई नई जानकारियां सामने आती रहती हैं और लोग भी एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर खबर पर ध्यान रखते हैं। इसी के साथ फैंस अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी से जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' में दस तस्वीरों के माध्यम से जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से हैं, जो अपने काम के साथ ही लुक से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज एक्ट्रेस ने हॉट लुक में तस्वीरें साझा की हैं। उन्हें कातिलाना अंदाज में देखा जा सकता है।
अभिनेत्री नोरा फतेही अपने कातिलाना अंदाज से हमेशा ही फैंस के होश उड़ा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट ग्लिटरी ड्रेस में कातिलाना अंदाज में तस्वीर साझा की है। एक्ट्रेस ने इस हॉट लुक में स्नीकर्स के साथ फंकीनेस का टच दिया है।
अभिनेत्री ईशा गुप्ता बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह एक्सर सिजलिंग अवतार में तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्रालेट आउटफिट में किलर लुक में तस्वीर शेयर की है।
नेहा मलिक भोजपुरी की खूबसूरत और बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। वह अपने हर लुक से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने डार्क ब्लू कलर के खूबसूरत लहंगे में तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह खुद भी अप्सरा सी लग रही हैं। वहीं डीप नेक के साथ उन्होंने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है।