Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan got Anger on love gill and Scout praises Arishfa khan and Yung DSA

बिग बॉस 20: सलमान से भिड़ गईं कनिका? दबंग खान ने लव गिल और स्काउट की लगाई क्लास, अरिश्फा और यंग की हुई तारीफ

Sat, 14 Nov 2026 11:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Nov 2026 11:06 PM IST
सार

  • Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आज वीकएंड का वार एपिसोड काफी दिलचस्प रहा।
  • सलमान खान का अलग अंदाज देखने को मिला। इस सीजन में पहली बार उन्हें काफी गुस्से में देखा गया।
  • आज के एपिसोड में सलमान ने स्काउट और लव की क्लास लगाई। साथ ही कनिका को भी चेतावनी दे डाली कि उनके सामने वे ऊंची आवाज में बात न करें।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan got Anger on love gill and Scout praises Arishfa khan and Yung DSA
बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सलमान खान 'बिग बॉस 20' के आज शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड में आए। घर वालों से बात करते हुए उनके तीखे तेवर देखने को मिले। पूरे एपिसोड में वे स्काउट की क्लास लगाते दिखे। पिछले दिनों स्काउट ने लव गिल पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसका भी जिक्र किया। सलमान खान ने स्काउट के साथ-साथ लव गिल को भी फटकारा। मगर, इनके बीच कनिका को भी निशाने पर लिया। वहीं, अरिश्फा खान और यंग की खूब तारीफ हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan got Anger on love gill and Scout praises Arishfa khan and Yung DSA
सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

सलमान खान को किस पर आया गुस्सा?
लव गिल और स्काउट के व्यवहार को काफी वक्त से उन्हें टोका जा रहा है। बीते एक एपिसोड में जब रोहित शेट्टी वीकएंड का वार होस्ट करने आए थे, तब भी उन्होंने इन दोनों को हिदायत दी थी। आज के एपिसोड में सलमान खान ने दोनों की जमकर क्लास लगाई है। आज 14 नवंबर के वीकएंड का वार एपिसोड का सबसे अलग पहलू यही देखने को मिला कि इस सीजन में सलमान खान को पहली बार इतने गुस्से में और तीखे तेवर के साथ देखा गया। उन्होंने एक-एक घरवाले को उसकी गलती का अहसास कराया। हालांकि, जो तारीफ के हकदार लगे, उनकी तारीफ भी दिल खोलकर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan got Anger on love gill and Scout praises Arishfa khan and Yung DSA
बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब

'लव गिल के आसपास घूमती है स्काउट की दुनिया'
सलमान खान ने स्काउट ओपी को डांट लगाई। सलमान ने स्काउट को उनके व्यवहार के लिए डांटते हुए कहा, 'तुम बदतमीज बहुत हो'। तुमने यंग से लड़ाई की। फिर उन्हें धमकी दी। आखिर किस बात का घमंड है'। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में स्काउट से कह दिया कि तुम्हारी पूरी कहानी लव के आसपास घूमती है। स्काउट ने जब सफाई देने की कोशिश की तो सलमान ने इसे लेकर घर वालों की राय जानी। सभी घर वाले भी सलमान की इस बात से सहमत दिखे कि स्काउट की पूरी कहानी लव के आसपास ही घूमती है।
 

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan got Anger on love gill and Scout praises Arishfa khan and Yung DSA
लव गिल - फोटो : वीडियो ग्रैब

लव गिल को दिखाया गया आईना
सलमान खान ने लव गिल को भी सख्त रवैया अपनाया। इस दौरान आम्रपाली ने भी लव के व्यवहार की कमी बताई और कहा कि 'लव का एक तरीका है कि पहले दोस्ती करो। फिर उस बंदे को फंसा दो। फिर उसे गिल्ट फील कराओ। फिर जब वो अकेला हो जाए तो उसे सहानुभूति दिखाओ'। इस बीच सलमान खान ने भी लव गिल को डांटा कि शो में आए मेहमान के साथ उन्होंने खराब व्यवहार किया। बता दें कि बीते दिनों शो में आए एक मेहमान पर लव गिल ने टिप्पणी की थी कि 'आपको थैरेपी की जरूरत है'। आज के वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान ने लव को डांटते हुए हा, 'हमारे मेहमान के साथ आप ऐसा बोलने वाले कौन होते हो'?

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan got Anger on love gill and Scout praises Arishfa khan and Yung DSA
बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब

स्काउट की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कनिका को क्यों लगी डांट?
हाल ही में लव गिल पर स्काउट ओपी ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया था। तब काजी ने लव को कहा था कि 'ये बहुत भद्दा कमेंट है'। मगर, लव को फील ही नहीं हुआ। आज के एपिसोड में सलमा ने लव से पूछा, 'जब इतनी बड़ी बात हो गई तो आपने कुछ क्यों नहीं कहा'? इस बीच कनिका चिल्ला-चिल्लाकर आम्रपाली और काजी से झगड़ा कर रही थी। काजी ने जब टोका तो कनिका ने कहा कि मैं ऐसे ही हर मुद्दे पर बात करती हूं। काजी ने कनिका से पूछा कि स्काउट ने जब कमेंट किया था लव पर तब आपने एक बार भी आवाज नहीं उठाई। कनिका ने कहा कि मैंने स्काउट से कहा था कि सॉरी कहो'। इसे लेकर सलमान खान से भी कनिका भिड़ गईं। 

  • हालांकि, सलमान खान ने यंग डीएसए की तारीफ की और कहा कि स्काउट से लड़ाई के बीच उन्होंने समझदारी दिखाई और बखूबी अपना गुस्सा कंट्रोल किया।
  • वहीं अरिश्फा को इस बात के लिए शाबाशी दी कि उन्होंने कप्तानी पूरे हफ्ते अच्छी तरह संभाली।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


सलमान बोले- 'कनिका, मेरे सामने ऊंची आवाज नहीं...'
कनिका जब सलमान के सामने भी अपनी बात पर अड़ी रहीं और ऊंची आवाज में बोलती रहीं तो सलमान खान गुस्से में आ गए। उन्होंने कनिका से कहा, 'चुप हो जाओ तुम अब। बहुत देर हो गई है। बहस किए जा रही हो। प्रूफ कर रही हो मेरे सामने'। काजी ने जब कनिका को टोका तो कनिका सबके सामने चिल्ला पड़ीं। इस पर सलमान ने कहा कि 'कनिका मेरे सामने तो मत चिल्लाओ'। कनिका ने कहा कि उनकी आवाज तेज होती है तो मेरी आवाज दब जाती है। इस पर सलमान ने कहा कि 'इससे फर्क नहीं पड़ता। मेरे सामने तो मत चिल्लाओ'। इसके बाद सलमान ने लव और स्काउट को टोका। उन्होंने स्काउट से साफ शब्दों में कहा, 'सुन ले जो बोल रहा हूं। तेरी भलाई के लिए बोल रहा हूं'।

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan got Anger on love gill and Scout praises Arishfa khan and Yung DSA
बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब

कल लगेगी कनिका की लगेगी क्लास?
कल रविवार का वीकएंड का वार एपिसोड भी काफी दिलचस्प होने वाला है। सामने आए प्रोमो में पता चला है कि कल के एपिसोड में सलमान खान शो में कनिका की क्लास लगाते नजर आएंगे। उन्होंने कनिका से कहा कि इतनी सफाई देनी है तो मैं यहीं चेयर डालकर बैठ जाता हूं। देखना दिलचस्प होता है कि कनिका क्या सफाई देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed