एव्रिल लावीन मां बनीं: मशहूर कनाडाई गायिका के घर गूंजी किलकारी, बिटिया को दिया जन्म
- Avril Lavigne Welcomes Baby Girl: कनाडाई सिंगर एव्रिल लावीन ने बिटिया का स्वागत किया है।
- एव्रिल ने मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।
- उन्होंने बेबी गर्ल के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है।
विस्तार
एव्रिल लावीन मां बन गई हैं। मशहूर कनाडाई गायिका ने पहले बच्चे के रूप में बिटिया का स्वागत किया है। उन्होंने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। हालांकि, बेबी गर्ल का नाम उन्होंने क्या रखा है, यह जानकारी नहीं दी है। साथ ही अपने पार्टनर की पहचान भी नहीं बताई है।
गायिका बोलीं- 'हमारी प्रिंसेस आ गई'
पॉपस्टार एव्रिल लवीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तीन फोटोज शेयर किए हैं। एक तस्वीर में वे और उनके पार्टनर अपनी नन्ही परी के नन्हे हाथों को थामे हुए हैं। दूसरी तस्वीर में एव्रिल अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में एव्रिल, उनके पार्टनर और बेबी गर्ल के शूज हैं। एक भी तस्वीर में गायिका के पति का चेहरा नहीं नजर आया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारी प्रिंसेस आ गई है'।
