फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: रविवार को ‘कुली’ का दबदबा, ‘वॉर 2’ कुछ कदम पीछे; जानिए बाकी फिल्मों का हाल?

Mon, 18 Aug 2025 08:05 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 18 Aug 2025 08:05 AM IST
सार

Sunday Box Office Collection: हालिया रिलीज ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। संडे को भी दोनों फिल्मों ने छप्परफाड़ कमाई की लेकिन रजनीकांत की ‘कुली’ कलेक्शन के मामले में आगे निकल गई। जानिए, रविवार को ‘वॉर 2’ और बाकी फिल्मों ने बाॅक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'कुली' और 'वॉर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इस वक्त सिनेमाघरों में कई फिल्में मौजूद हैं, अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। रविवार के दिन वीकएंड का फायदा लेते हुए ‘वॉर 2’, ‘कुली’ और ‘महाअवतार नरसिम्हा’ ने करोड़ों रुपये में कलेक्शन किया है। जानिए, कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है? अब तक इनका कुल कलेक्शन कितना हो चुका है? 

Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘वॉर 2’ पर संडे को हुई पैसों की बरसात 
ऋतिक रोशन और साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को सिनेमाघरों में रविवार को 4 दिन पूरे हुए। इस फिल्म ने चौथे दिन 31.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन भी अब तक 173.91 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘वॉर 2’ का बजट 400 करोड़ रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो चंद दिनों में यह फिल्म अपने आधे बजट के करीब पहुंच चुकी है।  

Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'कुली' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

थिएटर में दिखा ‘कुली’ का जलवा  
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर दर्शकों में शुरुआत से गजब का क्रेज देखा गया। इस फिल्म ने रविवार यानी चौथे दिन 34 करोड़ रुपये कमाए। कमाई के मामले में यह ‘वॉर 2’ से आगे निकल गई। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 198.25 करोड़ रुपये है। रजनीकांत की यह फिल्म भी 350 करोड़ रुपये में बनी है। यह भी भी अपना अपना आधे से ज्यादा बजट वसूल कर चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Box Office Collection Total Earning
'महावतार नरसिम्हा' फिल्म - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'महावतार नरसिम्हा' की नहीं थम रही कमाई 
इस वक्त सिनेमाघरों में एक एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ भी मौजूद है। इस फिल्म को थिएटर में 24 दिन हो चुके हैं। रविवार को यानी 24वें दिन में आकर इस फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी 210.35 करोड़ रुपये हो चुका है। महज 4 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपने कलेक्शन से क्रिटिक्स को भी हैरान कर रही है। 

विज्ञापन
Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बाकी फिल्मों का कलेक्शन 
लगभग एक महीना थिएटर में मौजूद रहने के बाद शनिवार को ही ‘सैयारा’ ने अपना खाता बंद कर दिया। यह फिल्म कुल 323.87 करोड़ रुपये कमाकर अब ओटीटी पर दर्शकों को देखने को मिलेगी। अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे दो नए कलाकारों के साथ बनी इस रोमांटिक फिल्म का खुमार यंग ऑडियंस पर खूब देखने को मिला था। इसके अलावा ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म का कलेक्शन भी दिखना बंद हो चुका है। इस फिल्म ने महज 1.59 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed