बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब हर दूसरी फिल्म में गायिका अनुराधा पौडवाल के गाने होते थे। उनकी आवाज का जादू ऐसा है कि आज भी लोग अनुराधा की आवाज के दीवाने हैं, हालांकि वो काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। अनुराधा पौडवाल 27 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 7
anuradha paudwal
- फोटो : file photo
अनुराधा पौडवाल ने अपना करियर 80 के दशक में शुरू किया था और धीरे-धीरे अपनी धाक जमा दी। उस वक्त लता मंगेशकर, आशा भोसले और अल्का याग्निक पहले से ही इंडस्ट्री में टॉप की गायिकाओं में शामिल थीं। ऐसे में अनुराधा पौडवाल के लिए करियर की शुरुआत करना इतना भी आसान नहीं था। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को अनुराधा की खोज माना जाता था। ऐसा कहा जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे।
3 of 7
anuradha paudwal
- फोटो : file photo
साल 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म कालीचरन से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उस दौर के सभी बड़े संगीतकारों राजेश रोशन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी और जयदेव के साथ अनुराधा पौडवाल ने काम किया।
4 of 7
anuradha paudwal
- फोटो : file photo
अनुराधा पौडवाल के खाते में एक से बढ़कर एक हिट गाने आने लगे। ऐसी भी खबरें आईं कि लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ उनका विवाद भी हुआ। तब कई संगीतकारों के निशाने पर अनुराधा आ गईं। उस दौर में गुलशन कुमार की म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज एक बड़ा नाम बना था। गुलशन कुमार ने अनुराधा के टैलेंट को पहचाना और उन्हें एक के बाद एक कई गाने दिए।
5 of 7
anuradha paudwal, gulshan kumar
- फोटो : file photo
90 के दशक में अनुराधा पौडवाल एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। उन्हें 'आशिकी', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'बेटा' जैसी फिल्मों के लिए लगातार तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए गए। फिल्मों के अलावा टी-सीरीज के साथ अनुराधा ने कई एल्बम में भी काम किया। इसी बीच गुलशन कुमार और अनुराधा पौडवाल के बीच अफेयर की भी खबरें आईं हालांकि इस पर किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा।