मीटू के तहत एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सामने आई हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर खुद को लेस्बियन वाले बयान पर राखी सावंत को करारा जवाब दिया है। बता दें कि एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर कर राखी सावंत ने तनुश्री के बारे में बहुत अनाप-शनाप बातें कही थीं।
तनुश्री ने राखी सावंत के बयान पर कहा ' मैं ड्रग्स की आदी नहीं हूं और ना ही मैं सिगरेट और शराब का सेवन करती हूं, मैं लेस्बियन तो बिल्कुल नहीं हूं, लेकिन इस पितृसत्तात्मक समाज में अपना हक पाने वाली एक संपूर्ण महिला जरूर हूं, बता दूं कि जो लोग मेरे चरित्र को गंदा करने में लगे हैं वो नाकामयाब ही रहेंगे।' तनु ने आगे कहा कि इतने अहम और गंभीर मामले को मजाक ना समझे क्योंकि मीटू से देश की महिलाओं के लिए लोगों में एक नई सोच पैदा होगी।
बता दें कि इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में राखी गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई हैं और फुल ऑन मेकअप में नजर आ रही हैं। हालांकि जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई राखी ने सिर पर पल्ला रख लिया और मीडिया से बात करना शुरू किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी सावंत ने कहा - 'मैं अब #SheToo मूवमेंट चलाना चाहती हूं।'
राखी सावंत ने कहा था 'दुनिया के सामने मैं वह सच बताने जा रही हूं जो मैंने 12 साल तक छिपाकर रखा। तनुश्री दत्ता ने मेरे साथ बार-बार दुष्कर्म किया। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि एक लड़की दूसरी लड़की के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। आपको बता दूं कि वह लेस्बियन हैं। वह मुझे रेव पार्टी में ले जाती थीं। नशीली चीजें खुद लेती थीं और कई बार सिगरेट तंबाकू निकालकर उसमें कोई चीज मिलाती थीं। उसने मुझे जबरदस्ती यह सब पिलाया।'
राखी सावंत ने आगे कहा था '12 साल पहले वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त थीं। मैं नादान थी और सारी बातें मुझे नहीं पता थीं। सिर्फ मर्द दुष्कर्म नहीं करते लड़कियां भी करती हैं। तनुश्री ने बार-बार मेरे साथ दुष्कर्म किया। यह सब नहीं करना चाहती थी लेकिन इसकी शुरुआत तनुश्री ने ही की है।' इसके साथ ही राखी ने कहा 'तनुश्री द्वारा उन्हें लोवर क्लास कहने पर वह उन पर 50 करोड़ का मानहानि का केस करेंगी।'