बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई शानदार किरदार किए हैं। फिल्म 'पा' का किरदार उनके फिल्मी सफर के सबसे यादगार रोल में से एक है। वहीं बिग बी एक बार फिर से अपने फैंस के लिए बेहद अलग और खास किरदार में नजर आने वाले हैं। जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : viral bhayani
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म में ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगे। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों साउथ ही सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कंचना' के हिंदी रीमेक की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन से भी संपर्क किया जा रहा है।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : file photo
पता हो कि तमिल फिल्म 'कंचना' में एक ट्रांसजेंडर महिला का किरदार होता है जो बदला लेने के लिए फिल्म के मुख्य हीरो के शरीर को चुनती है। 'कंचना' के हिंदी रीमेक के साथ खास बात ये भी है कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार करीब 13 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार ये दोनों फिल्म 'फैमिली' में साथ नजर आए थे।
4 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो 'कंचना' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए लगातार 'कंचना' फिल्म के हीरो राघव लॉरेंस से संपर्क में हैं।
5 of 5
Kanchana 2
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि तमिल भाषा में अब तक 'कंचना' के कुल 4 सीक्वल बन चुके हैं। इस फिल्म के सभी सीक्वल्स को दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों ने फिल्म के मुख्य एक्टर राघव लॉरेंस की एक्टिंग को काफी पसंद किया है।