फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: कंटेस्टेंट ने सुनाई आपबीती तो भड़क उठे अमिताभ बच्चन, बोले- 'धिक्कार है ऐसे लोगों पर...'

Thu, 24 Oct 2019 11:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan kbc 11 contestant pooja jha won 6.40 lakh rupee and share his life story
kbc - फोटो : social media
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में कई कंटेस्टेंट ने लाखों रुपये जीतकर अपने सपने को पूरा किया । बुधवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में पूजा झा नाम की कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं । उन्होंने महज 2 सेकेंड में ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का पड़ाव पार कर लिया था । अमिताभ बच्चन ने जैसे ही उनका नाम लिया, पूजा रोने लगीं । 

 
amitabh bachchan kbc 11 contestant pooja jha won 6.40 lakh rupee and share his life story
kbc 11 - फोटो : sony
बिग बी ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की लेकिन पूजा के आंसू थम नहीं रहे थे । हॉट सीट पर बैठी पूजा ने अपनी जिंदगी के बारे में बिग बी से काफी बातें शेयर कीं । पूजा ने कहा कि उनकी मां पढ़ी-लिखी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी बेटियों को पढ़ाया-लिखाया ।
amitabh bachchan kbc 11 contestant pooja jha won 6.40 lakh rupee and share his life story
kbc 11 - फोटो : social media
पूजा ने कहा कि वो केबीसी से पैसे जीतकर अपनी मां को रिटर्न गिफ्ट देना चाहती हैं । अपनी मां के बारे में बताते हुए पूजा की आंखें भर आईं । अमिताभ ने उन्हें आंसू पोछने के लिए टिशू पेपर दिए । जब बिग बी ने टिशू पेपर वापस मांगे तो पूजा ने वापस करने से इनकार कर दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan kbc 11 contestant pooja jha won 6.40 lakh rupee and share his life story
kbc - फोटो : social media
पूजा ने कहा कि वो इसे अमिताभ बच्चन की निशानी मानकर रखेंगी । वो इसे टिशू नहीं रुमाल मानेगीं । इस दौरान पूजा ने बताया कि उनकी न तो सरकारी जॉब लगी और न ही प्राइवेट, क्योंकि उन्हें शुरुआत से ही रंगभेद और इंग्लिश से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा । 
विज्ञापन
amitabh bachchan kbc 11 contestant pooja jha won 6.40 lakh rupee and share his life story
kbc 11 - फोटो : sony liv
पूजा की इस बात को सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा, "धिक्कार है ऐसे लोगों पर, जो यह सोचते हैं कि किसी का रंग उनके गुण को बयां करेगा । 'कौन बनेगा करोड़पति' से पूजा झा 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर ले गईं । उन्होंने शानदार तरीके से गेम खेला । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed