फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Paresh Rawal Reaction On controversy surrounding hosting of the 72nd National Film Awards ceremony in Gujarat

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 'क्या गुजरात पाकिस्तान में है'? दिल्ली से बाहर समारोह के आयोजन पर परेश रावल बोले

Fri, 11 Sep 2026 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 11 Sep 2026 02:14 PM IST
सार

Paresh Rawal: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन पहली बार दिल्ली से बाहर होने जा रहा है। 72वीं नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होगी। इस पर विवाद हो रहा है। इसे लेकर परेश रावल का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
Paresh Rawal Reaction On controversy surrounding hosting of the 72nd National Film Awards ceremony in Gujarat
परेश रावल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन गुजरात में होने जा रहा है। यह पहला मौका है, जब यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय राजधानी से बाहर आयोजित हो रहा है। इसे लेकर विवाद है। आलोचनाएं हो रही हैं। इन आलोचनाओं पर परेश रावल ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Paresh Rawal Reaction On controversy surrounding hosting of the 72nd National Film Awards ceremony in Gujarat
परेश रावल - फोटो : एएनआई

क्या बोले परेश रावल?
गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के आयोजन को लेकर हुए विवाद पर एक्टर परेश रावल ने कहा, 'क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? यह भी हमारे ही देश का हिस्सा है। यह इवेंट गुजरात में क्यों नहीं होना चाहिए? गुजरात में भी इवेंट होने चाहिए। मेरा कहना है कि ऐसे इवेंट हर राज्य में होने चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है'। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में यह कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

72 वर्ष के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर अवॉर्ड समारोह
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी। 
बता दें कि साल 1954 में पहला नेशनल अवॉर्ड समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ था, जहां तब से ज्यादातर अवॉर्ड समारोह आयोजित किए गए हैं। जुलाई में घोषित इन अवॉर्ड्स का 72वां संस्करण इस परंपरा से अलग होगा।

विज्ञापन

फिल्म 'आर्टिकल 370' बेस्ट फीचर फिल्म

  • 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। 
  • मलयालम सुपरस्टार ममूटी और बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को 'ब्रह्मयुगम' और 'चंदू चैंपियन' में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
  • विनायक दामोदर सावरकर पर बनी बायोपिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed