फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 भाई-बहनों में पला ये एक्टर 60 फिल्मों में बना नारद मुनि, खलनायक बनकर हुआ पॉपुलर

Thu, 24 Oct 2019 09:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 24 Oct 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Actor Jeevan Birthday Special Story And His bollywood struggle
जीवन - फोटो : Twitter

कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर फेमस होने वाले एक्टर जीवन की आज 104वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 70 और 80 के दशक की फिल्मों में जीवन विलेन की मुख्य भूमिका में नजर आते थे। जीवन का निधन 1987 में 71 साल की उम्र में हो गया था। जीवन का नाम लेते ही उनकी विलेन की छवि सामने आ जाती है। लेकिन आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी हम आपको जीवन की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज बताएंगे जिससे आपको वो विलेन नहीं बल्कि हीरो लगेंगे। 

Actor Jeevan Birthday Special Story And His bollywood struggle
जीवन - फोटो : Twitter

जीवन का जन्म 1915 में कश्मीर में हुआ था। उनका असली नाम ओंकार नाथ धार था। वो बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। जीवन का परिवार काफी बड़ा था। उनके 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के साथ ही उनकी मां का निधन हो गया था। जब जीवन 3 साल के थे तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। जीवन ऐसे परिवार से थे जहां एक्टिंग के लिए उन्हें इजाजत नहीं मिली थी। इसलिए जीवन 18 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आ गए। जब वो मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपए थे।

Actor Jeevan Birthday Special Story And His bollywood struggle
जीवन - फोटो : Twitter

करियर के शुरुआती दिनों में जीवन को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उन्हें एक नौकरी की जरूरत थी इसलिए वो एक स्टूडियो में काम करने लगे। ये स्टूडियो मोहनलाल सिन्हा का था। मोहन लाल उस समय के जाने-माने डायरेक्टर हुआ करते थे। जब मोहनलाल को पता चला कि जीवन एक्टिंग करना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में रोल दिया। इसके बाद जीवन को एक के बाद एक कई फिल्मों में काम मिला। जीवन ने अलग-अलग भाषाओं की करीब 60 फिल्मों में नारद मुनि का किरदार निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Jeevan Birthday Special Story And His bollywood struggle
जीवन - फोटो : Twitter

50 के दशक में बनी हर धार्मिक फिल्म में इन्होंने नारद का रोल किया। जीवन को  पहचान उस समय मिली जब 1935 में उन्होंने फिल्म 'रोमांटिक इंडिया' में काम किया। इसके बाद जीवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जीवन की 'अफसाना', 'स्टेशन मास्टर', 'अमर अकबर एंथनी' और 'धर्म-वीर' यादगार फिल्मों में से एक हैं। उन्होंने नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, सुरक्षा, लावारिस, आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं।

विज्ञापन
Actor Jeevan Birthday Special Story And His bollywood struggle
जीवन

जीवन अपने करियर के शुरुआती दौर में ही जान गए थे कि उनका चेहरा हीरो लायक नहीं है। इसलिए उन्होंने खलनायकी में हाथ आजमाया और सफल भी हुए। जीवन की डायलॉग डिलीवरी कमाल की थी। उन्हें जीवन नाम विजय भट्ट ने दिया था। जीवन ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। फिल्म 'कानून' में कटघरे के सीन का मोनोलॉग बेहद लोकप्रिय हुआ था। जीवन ने फोटोग्राफी, नृत्य, एक्शन, संगीत आदि में भी किस्मत आजमाई लेकिन असफल रहे। जीवन के बेटे किरण कुमार भी मशहूर एक्टर हैं।

रफी और किशोर के लिए जो नहीं था मुमकिन वो महारत मन्ना डे को थी हासिल, जेल भेजना चाहती थी पुलिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed