फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhuvan Bam shared memories about his bb vines journey to film revolutionaries

द रिवॉल्यूशनरीज: कैसे कंटेंट क्रिएटर से अभिनेता बने भुवन बाम, बगावत भरा बताया अपना सफर

Fri, 11 Sep 2026 01:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

 Bhuvan Bam On His Journey: अभिनेता भुवन बाम ने अपनी वेबसीरीज  'द रिवोल्यूशनरीज' के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर से अभिनेता तक के सफर पर भी रौशनी डाली। पढ़ें क्या कहा भुवन ने?

विज्ञापन
Bhuvan Bam shared memories about his bb vines journey to film revolutionaries
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम- @bhuvan.bam22

विस्तार

निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा 'द रिवोल्यूशनरीज' 11 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। भुवन बाम भी इस फिल्म का हिस्सा है। एक्टर ने एक बातचीत के दौरान दिल्ली के एक कमरे शुरू अपने सफर को याद किया। जानें क्या बोले भुवन? 

विज्ञापन

अपने करियर पर क्या बोले भुवन? 

भुवन बाम  'द रिवोल्यूशनरीज' में अभिनय कर रहे हैं। हाल ही में एएनआई से हुई खास बातचीत में उन्होंने कहा, ‘यह एक बगावत भरा एक लंबा सफर रहा है… इस सफर में बहुत से लोग मिलते हैं। और बहुत से लोग कहते हैं, ऐसा मत करो। यह तुम्हारे लिए नहीं है। तुम खो जाओगे। भीड़ में गुम हो जाओगे। वहां कोई तुम्हारा सम्मान नहीं करेगा। मैंने कहा, अगर वहां नहीं तो मैं इसे यहीं से कर लूंगा। तो मैंने इसे दिल्ली से किया।’

विज्ञापन

Bhuvan Bam shared memories about his bb vines journey to film revolutionaries
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhuvan.bam22

भुवन ने अपने असफलताओं पर क्या कहा?

आपनी बातचीत में आगे भुवन ने कहा, अगर मुझे कुछ साल पहले के भुवन बाम से कुछ कहना हो तो मैें कहूंगा गलतियां करते रहो। तुम गलतियां इसलिए करते हो क्योंकि तुम उनसे सीखते हो। असफलता बहुत महत्वपूर्ण है। असफलता के कारण ही आपके पैर लगातार जमीन पर टिके रहते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वे हमेशा जमीन पर ही रहने चाहिए।’

Bhuvan Bam shared memories about his bb vines journey to film revolutionaries
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम bhuvan.bam22

दर्शकों से कनेक्शन पर भुवन की राय 

एक सोशल मीडिया क्रिएटर की तरह अपने करियर की शुरुआत करने वाले भुवन बाम ने कहा, ‘जब तक मुझे अपने काम से प्यार रहेगा, तब तक दर्शकों से जुड़ाव बना रहेगा मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि एक दिन मैं सुबह उठूं और मुझे काम करने का मन न करे। यही मेरा सबसे बड़ा डर है।’

विज्ञापन

Bhuvan Bam shared memories about his bb vines journey to film revolutionaries
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम

 'द रिवोल्यूशनरीज' के बारे में 

वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। सीरीज की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है।  इसमें भुवन बाम के अलावा रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed