मिर्जापुर- द मूवी: करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म पर क्या बोलीं रसिका? करण जौहर ने की थी तारीफ
Rasika Dugal On Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बीना त्रिपाठी उर्फ रसिका दुग्गल ने हाल ही में अपना बातचीत में फिल्म के कलेक्शन और नुसरत फतेह अली खान के गाने ‘सांसों की माला पे’ पर अपनी खुशी जताई। जानें किया कहा रसिका ने?
विस्तार
‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी का किरदार बीना अपने हर पार्ट के साथ अलग-अलग रूप में दिखी है। इस किरदार को रसिका दुग्गल ने निभाया है। यह फिल्म उनके करियर की पहली 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म है। एक बातचीत में उन्होंने इस पर काफी कुछ कहा।
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पर क्या बोलीं रसिका?
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इस पर फिल्म में बीना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत में कहा, ‘कोई भी काम पूरा करने के बाद, मुझे कभी भी परिणाम को लेकर कोई दबाव महसूस नहीं होता। लेकिन इस बार, मुझे उन प्रशंसकों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास हुआ जिन्होंने आठ वर्षों तक वफादारी से हमारा साथ दिया और हमें इतना प्यार दिया। मैं बस यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वो खुश हो जाए, पर सिर्फ वो नहीं, और भी बहुत से लोग खुश हो जाएं। मैं सचमुच बहुत खुश हूं।
एक्ट्रेस ने कहा मैं आभारी हूं
आगे अपनी बातचीत में रसिका दुग्गल ने कहा, ‘अगर मुझे किसी भी स्क्रीन पर आने का मौका मिले, तो मैं आभारी हूं। लेकिन हां, थिएटर का अपना ही एक अलग माहौल होता है। ऐसा लगता है जैसे इतने साल से जिस चीज के लिए हम मेहनत कर रहे थे, उसे अब इतने रोमांटिक अंदाज में पेश किया जा रहा है। यह विचार बहुत रोमांचक है।’
करण जौहर की फिल्म की तारीफ
फिल्ममेकर करण जौहर द्वारा फिल्म की तारीफ किए जाने पर बीना ने कहा, 'अपने साथियों से सराहना मिलना, जिन्होंने इतनी खूबसूरत फिल्में बनाई हैं जिन्हें हमने बार-बार देखा है और याद रखा है, बहुत मायने रखता है। यह एक बिल्कुल अलग तरह का एहसास है। पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोगों ने मुझे मैसेज किए। अब तो मुझे लालच आ रहा है, अगर दो घंटे में एक मैसेज भी नहीं आया तो मुझे अजीब लग रहा है । मैंने खून का स्वाद चख लिया है!'
पॉपुलर गाने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस
नुसरत फतेह अली खान के गानें ‘सांसों की माला पे’ को फिल्म ‘मिर्जापुर’ में नए अंदाज में फिल्माया गया। इसपर रसिका ने कहा, ‘किसी लोकप्रिय, दिल को छू लेने वाले और यादों से जुड़े गाने का किसी महत्वपूर्ण दृश्य में बजना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।’ इस गानें को फिल्म में बीना त्रिपाठी और उनके प्रेमी बिरजू लोहार पर फिल्माया गया है।
फिल्म ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन
- फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- अपने ओपनिंग डे में फिल्म ने 25.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- बुधवार को फिल्म ने 12.55 करोड़ रुपये की कमाई की।
- गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 10.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन खबर लिखे जाने तक 148.46 रहा।