अक्षरा सिंह : भोजपुरी अभिनेत्री ने ट्रोल्स से मांगी मदद; कहा- 'गाइड कर दो प्लीज'; जानिए क्या है पूरा मामला?
Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने नए गाने बेनाम इश्क' को लेकर सुर्खियों में है। आज शुक्रवार को उन्होंने इस पर अपडेट दिया। इसी के साथ वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।
विस्तार
भोजपुरी अदाकारा अपने अभिनय के साथ-साथ गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। अक्षरा अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं, जिसका टाइटल है 'बेनाम इश्क'। उन्होंने पोस्ट साझा कर फैंस से राय मांगी कि इसे आज रिलीज करें या कल। मगर, ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। इसके बाद अक्षरा ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
अक्षरा सिंह ने पोस्ट शेयर कर क्या कहा?
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने नए गाने का पोस्ट रिलीज किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'कुछ मोहब्बतें मुकम्मल होने के लिए नहीं होतीं। बस उम्र भर दिल में अधूरी रहने के लिए होती हैं। क्या आपकी जिंदगी में भी कोई ऐसी मोहब्बत है, जिसका आज तक कोई नाम नहीं? अब बताओ आज शाम ही रिलीज कर दूं या कल सुबह? कमेंट में सिर्फ लिखो आज या कल लिखिए। देखते हैं किसकी जीत होती है।
A post shared by Akshara Singh Official (@aksharasinghofficial1)
ट्रोल बोला- 'गाना फ्लॉप होगा'
कमेंट बॉक्स में अक्षरा के फैंस गाने के प्रति उत्सुकता जता रहे हैं। वहीं, कुछ ट्रोल्स अभिनेत्री पर निशाना साधते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'कभी भी रिलीज हो, गाना तो फ्लॉप होना है'। इस पर अक्षरा ने शालीनता से मुंहतोड़ जवाब दिया। भोजपुरी अभिनेत्री ने लिखा, 'गाना कैसे चलेगा? तुम गाइड कर दो ना प्लीज'।
गायिकी छोड़ने का दिया सुझाव
एक ट्रोल ने अक्षरा सिंह को सिंगिंग छोड़ने का ही सुझाव दे डाला। यूजर ने लिखा, 'एक सुझाव है कि आप सिंगिंग ही मत करो प्लीज, क्योंकि आपके पास वह आवाज ही नहीं है'। इस पर अक्षरा ने करारा जवाब देते हुए लिखा, 'करना पड़ेगा यार। कुछ लोग बहुत पसंद करते हैं और मुझे मजा आता है। समझो बात को'।
ट्रोल ने पूछा- 'व्यूज क्यों नहीं आते'?
एक यूजर ने लिखा है, 'आपको लोग पसंद करते हैं तो व्यूज क्यों नहीं आते हैं मैडम'? इस पर भी अक्षरा ने जवाब देते हुए लिखा, 'पैसा नहीं है लगाने को व्यूज पर। क्या करूं रिपोर्ट कर करके सभी ने रीच डाउन कर दी है'। एक यूजर ने लिखा, 'रीच ठीक है, आपकी आवाज में दिक्कत है'। इस पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने लिखा है, 'फिर भी सुन लेते हो। आवाज मेरी है। पसंद आपकी। दोनों का ठीक होना जरूरी नहीं'।