इब्राहिम अली खान अपनी पहली ही फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। फिल्म ‘नादानियां’ में उनकी एक्टिंग को काफी खराब बताया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग हैं, जाे उनको सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी इब्राहिम को सपोर्ट किया है।
2 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
इब्राहिम को बताया मेहनती इंसान
मिड डे से की गई बातचीत में कोरियोग्राफर विजय गांगुली कहते हैं, ‘इब्राहिम कोई कमाल के डांसर नहीं हैं लेकिन बहुत मेहनती हैं। वह नवाब परिवार से आते हैं लेकिन बहुत ही जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। हम उन्हें हर डांस स्टेप अच्छे से बताते थे, जिसे वह अमल में लाते थे।’ फिल्म ‘नादानियां’ में विजय गांगुली ने एक डांस सॉन्ग ‘तिरकिट धूम’ पर इब्राहिम अली खान को कोरियोग्राफ किया है।
3 of 5
फिल्म 'नादानियां'
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
डांस को लेकर भी हुई ट्रोलिंग
इब्राहिम अली खान को सॉन्ग ‘तिरकिट धूम’ में डांस करने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा। दरअसल, यह अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया मशहूर गीत ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची’ का रीमेक गीत है। इस गाने का रीमेक दर्शकों को पसंद नहीं आया है। साथ ही इब्राहिम का डांस भी अमिताभ बच्चन के फैंस को काफी खराब लगा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि एक बढ़िया गाना बॉलीवुड वालों ने खराब कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें:Nadaaniyan: 'नादानियां' का बीटीएस वीडियो आया सामने, दिखी इब्राहिम-खुशी कपूर की मस्ती, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
4 of 5
फिल्म 'नादानियां' में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रिटिक से इब्राहिम का झगड़ा चर्चा में आया
पिछले दिनों एक पाकिस्तानी क्रिटिक से इब्राहिम अली खान का झगड़ा हुआ। क्रिटिक का दावा है कि फिल्म के रिव्यू को लेकर इब्राहिम ने उन्हें पीटने की धमकी दी है। यह धमकी इब्राहिम ने सोशल मीडिया अकाउंट की पर्सनल चैट पर दी गई। लेकिन इस बारे में अभी तक इब्राहिम की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan: लोगों को याद आ रहा सैफ अली खान का 1995 का झगड़ा, इब्राहिम से जुड़ा है मामला
5 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
इब्राहिम की आने वाली फिल्म
इब्राहिम की फिल्म ‘नादानियां’ ओटीटी पर रिलीज हुई। जल्द ही वह एक फिल्म ‘सरजमीन’ में भी नजर आएंगे, इसमें काजोल भी अहम किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में इब्राहिम के रोल से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।