Ibrahim Ali Khan: लोगों को याद आ रहा सैफ अली खान का 1995 का झगड़ा, इब्राहिम से जुड़ा है मामला
Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक से नाकारात्मक कमेंट पर झगड़ा कर लिया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स 1995 का सैफ अली खान झगड़ा याद कर रहे हैं।
विस्तार
हाल ही में सैफ अली खान के बेट इब्राहिम अली खान की फिल्म 'नादानियां' रिलीज हुई है। इस फिल्म पर पाकिस्तानी फिल्म क्रिटिक तैमूर इकबाल ने नाकारात्मक कमेंट किया है। इस पर इब्राहिम अली खान भड़क गए हैं। उन्होंने उन्हें बुरा भला कहा है। ऐसे में सैफ अली खान का साल 1995 का वह झगड़ा ऑनलाइन सामने आ रहा है जिसमें सैफ अली खान ने एक पत्रकार से झगड़ा किया था।
यूजर्स ने याद दिलाया सैफ का झगड़ा
इब्राहिम अली खान ने हाल ही में खुशी कपूर के साथ 'नादानियां' फिल्म बनाई है। इस फिल्म पर पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक ने नकारात्मक रिव्यू किया है। इब्राहिम ने पत्रकार को इस पर जवाब दिया है। दोनों के दरमियान की बातचीत की स्क्रीनशॉट ऑनलाइन वायरल हो रही है। इस पर यूजर्स ने साल 1995 म का वह वाकिया याद दिलाया है जिसमें सैफ अली खान इसी तरह के झगड़े में उलझ गए थे।
Ibrahim Ali Khan: पाकिस्तानी क्रिटिक से ऑनलाइन भिड़े इब्राहिम अली खान? पर्सनल चैट हो रही वायरल
एक्टिंग पर सवाल उठाने के लिए मारा था मुक्का
उस वक्त एक मामले को लेकर सैफ अली खान को इतना गुस्सा आया था कि वह एक पत्रकार के घर पर गए थे और उसे 'मुक्का' मारा था। सैफ अली खान ने पत्रकार को इसलिए मारा था कि उसने उनकी मां शर्मिला टैगोर की अदाकारी के बारे में टीवी पर सबके सामने नकारात्मक बोला था। कुछ रिपोर्टों का दावा है कि उन्होंने पत्रकार को इसलिए मारा था क्योंकि उसने अपने एक लेख में लिखा था कि 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में जब सैफ अली खान, अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे थे तो अक्षय ने 'सिर्फ अभिनय से कहीं ज्यादा' काम किया था।
Prakash Raj: अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए…, प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर किया तीखा हमला
लोगों की मिलीजुली राय थी
यही नहीं कहा ये भी जाता है कि सैफ अली खान ने सिर्फ पत्रकार को ही नहीं मारा बल्कि उन्होंने पत्रकार की मां को भी धक्का दिया था। पत्रकार की मां दोनों के बीच समझौता करा रही थीं। इस लेख के छपने के बाद जहां सैफ अली खान फैंस की भौहें चढ़ गई थीं, तो वहीं कुछ लोग कह रहे थे कि एक्टर की आलोचना उनके करियर का हिस्सा है।