आलिया भट्ट इन दिनों कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मल्टीस्टारर फिल्म कलंक 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद आलिया अपनी दूसरी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगी। भले ही आलिया एक के बाद एक फिल्में कर रही हों लेकिन इस बीच वो करीबियों के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
जयपुर से फिल्म का प्रमोशन कर लौटीं आलिया एयरपोर्ट से देर रात सीधे करण जौहर के घर पहुंचीं। खास बात यह रही कि इस दौरान वो अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ रणबीर कपूर भी थे। दोनों को एक साथ कार में स्पॉट किया गया।
3 of 5
ranbir kapoor, Ayan Mukerji
- फोटो : social media
माना जा रहा है कि अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ी किसी प्लान के लिए करण जौहर के घर पहुंचे। आलिया-रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी साथ में थे। बता दें कि आलिया और रणबीर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को कई पब्लिक इवेंट में साथ देखा जाता रहा है।
4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
रणबीर कपूर ने इस दौरान टीशर्ट और जींस के साथ ब्लैक टोपी पहन रखी थी, वहीं आलिया ने येलो कलर का ड्रेस कैरी किया था। वो आलिया से कार में कुछ बातें कर रहे थे। रणबीर के चेहरे पर थकान साफ देखी जा सकती है।
5 of 5
alia bhatt, ranbir kapoor
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया से जब सवाल किया गया कि उन्हें कब लगा कि यह उनके लिए सबसे सही लड़का है तो वो कहती हैं कि 'जब मैं उससे पहली बार मिली तब ही मुझे ये एहसास हो गया था। वो बहुत ही सिंपल पर्सन है। एक अच्छा इंसान है और मुझे लगता है कि मैं भी हूं। एक एक्टर के तौर पर, एक इंसान के तौर पर और सब कुछ, वो सबसे बेहतर है।'