लोकसभा चुनाव है ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपनी राय रखने में पीछे नहीं है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब द कपिल शर्मा शो में कलंक की स्टारकास्ट आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा पहुंचे। कपिल को भी मौका मिल गया और चुनावी माहौल पर सवाल पूछने लगे।
राजनीति में दिलचस्पी दिखा चुकीं आलिया का अगला दांव, पार्टी बनाई तो ये होगा चुनाव चिन्ह
कपिल ने कहा कि अगर आप लोग चुनाव लड़ते तो चुनाव चिन्ह क्या होता। जिसका जवाब बारी-बारी से चारों स्टार्स ने दिया। जवाब में वरुण ने सबसे पहले कहा कि 'मेरा चुनाव चिन्ह कच्छा होता। कच्छा सबसे अच्छा'। वरुण अपने चुनाव चिन्ह के बारे समझाते हुए कहते हैं कि 'कच्छा है तो इज्जत है। अपने कच्छे से मतलब रखें।'
वहीं आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि 'मैं तो चुनाव चिन्ह आशिकी फिल्म का जैकेेट रखूंगा।' जिस पर कपिल ने कहा कि 'अच्छा जैकेट के अंदर ही सबकुछ होता रहेगा।' कपिल को टोकते हुए आदित्य कहते हैं कि 'नहीं, इसका मतलब है कि प्यार करने वालों को छिपने की जरूरत नहीं है।'
आलिया कहती हैं कि 'मेरा चुनाव चिन्ह तो थाली होगा क्योंकि राजनीति में चमचे बहुत हैं लेकिन अभी तक मैंने थाली नहीं देखी इसलिए मेरा चुनाव चिन्ह थाली है।' वहीं सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, 'मेरा चुनाव चिन्ह खामोश साइन होगा क्योंकि मेरी पार्टी काम ज्यादा करेगी और बोलेगी कम।'
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
इससे पहले कलंक के सितारों ने फिल्म के गाने ऐरा-गैरा पर डांस किया। फिर कपिल शर्मा ने चारों स्टार्स से रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम पूछे। रॉयल लाइफ जीने वाले इन स्टार्स ने जब सब्जियों, ब्रेड और पेट्रोल के दाम बताए तो वहां मौजूद ऑडियंस भी हंसने लगी।