विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में विवेक ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। कंपनी जैसी हिट फिल्म से डेब्यू करने वाले विवेक के बारे में कहा जाता था कि वो आने वाले दिनों के सुपरस्टार साबित होंगे लेकिन वो अपने करियर में उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाए। इसकी एक वजह सलमान खान से उनकी अनबन भी है। ऐसा लगता है कि विवेक को भी इस बात का मलाल है जो उन्होंने 16 साल पहले किया था।
2 of 6
vivek oberoi
- फोटो : file photo
विवेक ने पब्लिकली सलमान खान से कई बार माफी भी मांगी लेकिन सलमान की तरफ से कभी कोई जवाब नहीं आया। अब जब विवेक फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं तो एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि 'अगर उन्हें सलमान खान से कुछ पूछना हो तो क्या पूछेंगे'? जिसके जवाब में विवेक कहते हैं कि वो सलमान से पूछेंगे कि क्या वो माफ करने में यकीन करते हैं।
3 of 6
vivek oberoi
- फोटो : file photo
बता दें कि साल 2003 में सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार आ चुकी थी। इसी बीच विवेक ओबरॉय आए और ऐश का सहारा बने। ऐश को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद कर दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवेक ने कहा, 'सलमान ने मुझे करीब 41 बार फोन किया और धमकी दी। ये देखिए वो मिस्ड कॉल्स...सलमान ने मुझे सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी।'
4 of 6
vivek oberoi, aishwarya rai
- फोटो : file photo
विवेक को लगा ऐश्वर्या का सपोर्ट उनके साथ है ही और बस इसी का फायदा उठाकर विवेक ने सलमान को लेकर काफी कुछ कहा। मीडिया के सामने विवेक ने सलमान को ना सिर्फ बूढ़ा और गुस्सैल बताया बल्कि यहां तक कह गए कि सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है। बातों-बातों में ही विवेक ने सलमान को खुलेआम चैलेंज कर दिया। विवेक के इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से ऐश्वर्या भी नाराज हो गईं और उन्होंने दूरी बनाना ही ठीक समझा।
5 of 6
vivek oberoi
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं जबकि विवेक का करियर और स्टारडम एकदम लुढ़क गया। सलमान, ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय के बीच अगर किसी का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो विवेक ही हैं। एक वक्त पर जो विवेक ओबरॉय सफलता के चरम पर थे आज गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं।