अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को रिलीज के बाद फैंस का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सक्सेस मिली है। फिल्म ने एक हफ्ते मे ही बहुत से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'पुष्पा 2' के बाद मेकर्स ने 'पुष्पा 3' की रिलीज की घोषणा कर दी। 'पुष्पा 2' की सक्सेस के बाद दिल्ली में अल्लू अर्जुन ने एक शो 'पुष्पा 3' को लेकर आधिकारिक घोषणा भी की है।
2 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
'पुष्पा 3' की टैगलाइन के बारे में की बात
इस शो में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 की टैगलाइन बताई है। उन्होंने बताया कि दूसरे भाग की टैगलाइन है- "हरगिज झुकेगा नहीं साला"। अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 3' टैगलाइन पर संकेत दिया है और कहा कि यह "अब रुकेगा नहीं साला" लेकिन उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "औरत के सामने झुको"।
Manoj Bajpayee: मुंबई की धरा पर कदम रखते ही मनोज बाजपेयी को ले जाया गया सैलून, इस निर्देशक ने किया खुलासा
3 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है पुष्पाराज का जादू
श्रीवल्ली और पुष्पाराज का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है। फिल्म को फैंस का बहुत प्यार मिला है। एक हफ्ते में ही फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। इसे लेकर अल्लू अर्जुन ने कहा कि ये आंकड़े अस्थायी हैं। मैं उन रिकॉर्ड को एंजॉय कर रहा हूं। शायद अगले 2-3 महीनों तक मैं इन रिकॉर्ड का आनंद लूंगा, लेकिन गर्मियों तक मैं चाहूंगा कि ये रिकॉर्ड अगली फिल्म द्वारा तोड़े जाएं।
Anushka Sharma: पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं अनुष्का शर्मा, शेयर की क्यूट फोटो
4 of 4
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की सफलता को देश की जीत बताया
अल्लू अर्जुन ने कहा, यह एक ऐसी फिल्म है, जिसने पूरे देश ने सेलिब्रेट किया है। यह बात इस देश की, इसके लोगों की दिल की खूबसूरती को दिखाती है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने यह भी कहा कि यह नया भारत है, यह झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं।