बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर अपने जीवन के खास पल साझा करती रहती हैं। अब अनुष्का ने पति के साथ बिताए अपने क्वालिटी टाइम की तस्वीरें साझा की हैं। ये अनदेखी तस्वीरें आपके दिन को भी खास बना देगी। इन तस्वीरों में अनुष्का विराट के साथ खाती, हंसती और मस्ती करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
अनुष्का ने बिताया पति संग क्वालिटी टाइम
अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। इसमें वे खाने का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लिखा, अब तक का सबसे अच्छा दिन। वहीं, दूसरी तस्वीर में विराट कोहली पत्नी के साथ फ्रेंच फ्राइज खाते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री की सेल्फी दोनों के मस्ती और पर्सनल टाइम को दिखा रही है।
3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स
- फोटो : Instagram/anushkasharma
दिखा विराट का फंकी अवतार
विराट कोहली ने तस्वीर में नीली टी-शर्ट पहनी है। साथ ही कैप भी लगाई है। अनुष्का ने अपने सिर पर हेयर बैंड लगाया है। अनुष्का ने इसमें खुद को बैंडिट और चिली बताया है। यह एक लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के टीवी शो में ब्लूई और बिंगो हीलर के माता-पिता का नाम है।
Pushpa 2 Collection Day 8: हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 की कमाई में 12% की गिरावट दर्ज, 500 करोड़ी बनने से चूकी
4 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही मनाई 7वीं सालगिरह
दोनों ने हाल ही में अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मनाई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में अपनी 7वीं सालगिरह के जश्न की एक कैंडिड तस्वीर भी सामने आई थी।
Shraddha Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल को चिढ़ाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर डाली यह तस्वीर
5 of 5
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
जंक फूड नहीं खाते विराट कोहली
अनुष्का अपने परिवार को लेकर बहुत कम बात करती हैं। हालांकि, उन्होंने बताया, 'विराट कोहली जंक फूड बिलकुल भी नहीं खाते हैं और उन्होंने 10 साल से बटर चिकन नहीं खाया है। कोहली नींद से समझौता नहीं करते हैं और इस बात का ख्याल रखते हैं कि उन्हें पूरा आराम मिले।' इसके बाद वे पत्नी के साथ इस डेट को एंज्वाय करते नजर आ रहे हैं।