फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee was taken to salon immediately after he landed in Mumbai Director Pankaj Parashar revealed

Manoj Bajpayee: मुंबई की धरा पर कदम रखते ही मनोज बाजपेयी को ले जाया गया सैलून, इस निर्देशक ने किया खुलासा

Fri, 13 Dec 2024 08:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Dec 2024 08:47 AM IST
सार

Manoj Bajpayee: अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने अभिनय से अलग छवि बनाई है। अभिनेता के दिल्ली से मुंबई आने की यात्रा को लेकर हाल ही में निर्देशक पंकज पराशर ने दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee was taken to salon immediately after he landed in Mumbai Director Pankaj Parashar revealed
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj

विस्तार

फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले मनोज बाजपेयी इन दिनों ओटीटी के हीरो बने हुए हैं। आज उनकी फिल्म 'डिस्पैच' ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस बीच निर्देशक पंकज पराशर ने मनोज बाजपेयी के मुंबई आगमन को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता जब दिल्ली से मुंबई आए, तब उन्हें किसी के घर या स्टूडियो नही, बल्कि सीधे सैलून ले जाया गया था।

विज्ञापन

मुंबई तक आने के लिए नहीं थे पैसे
मनोज बाजपेयी की इंडस्ट्री में आज अपनी पहचान है। अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मगर, एक वक्त था जब उन्होंने खूब पापड़ बेले। उनके पास मुंबई तक फ्लाइट से आने तक के पैसे नहीं थे। किसी भी तरह जब वे मुंबई तक आ पहुंचे, तो उन्हें सबसे पहले सैलून ले जाया गया। मनोज बाजपेयी को मुंबई बुलाने वाले शख्स निर्देशक पराशर ही थे। उन्होंने अभिनेता को मुंबई तक बुलाने में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने यह खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभव सिन्हा की सिफारिश पर आया मुंबई का बुलावा
पंकज पराशर से जब मनोज बाजपेयी से कनेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निर्देशक अनुभव सिन्हा ने उनसे मनोज बाजपेयी की सिफारिश की थी। उन्होंने मनोज को नसीरुद्धीन शाह के स्तर का अभिनेता बताया। इसके बाद पंकज पराशन तैयार हो गए और अनुभव सिन्हा से कहा कि मनोज बाजपेयी को बुला लें। मगर, मनोज बाजपेयी के पास दिल्ली से मुंबई तक फ्लाइट से आने तक के पैसे नहीं थे। उनसे कहा गया कि किसी से उधार ले लें और किसी तरह मुंबई आ जाएं। 
Mukesh Khanna On Pushpa 2: मुकेश खन्ना ने किया ‘पुष्पा 2’ का रिव्यू, अल्लू अर्जुन को शक्तिमान के लिए बताया फिट

विज्ञापन

पकंज पराशर ने मनोज को देखते ही किया सवाल
अभिनेता मनोज जब मुंबई आ गए तो अनुभव सिन्हा उन्हें लेने एयरपोर्ट गए। मगर, जैसे ही उन्होंने मनोज बाजपेयी को देखा तो कहा कि हमें तुम्हें ब्यूटी पार्लर लेकर जाना पड़ेगा। पंकज पराशन ने आगे कहा, 'इसके बाद अनुभव सिन्हा सबसे पहले मनोज को सैलून लेकर गए। बाल शैंपू कराए, फेशियल कराया और फिर वो मेरे घर लेकर आए'। जैसे ही पकंज पराशर ने मनोज बाजपेयी को देखा तो तुरंत पूछा, 'ये किस एंगल से नसीर जैसे लगते हैं? इसके बाद सोमवार से काम करने को कहा गया'।
Shraddha Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल को चिढ़ाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर डाली यह तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed