जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर जो कई दिनों से अमेरिका में अपनी बिगड़ी तबीयत का इलाज करा रहे हैं, जल्द कुछ ही महीनों में भारत वापसी आने वाले हैं। पत्नी नीतू कपूर संग ऋषि बीते साल के सितंबर महीने से न्यूयॉर्क में ही हैं। सूत्रों की मानें तो यह कपल जल्द ही इस साल की सितंबर तक घर वापसी कर लेगा।
2 of 6
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने से पहले ही ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि वह काम से कुछ समय की छुट्टी लेकर कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे हैं, कृपया करके कोई भी परेशान ना हो और बेकार की खबरें ना फैलाए। पर ऋषि ने अपने इस ट्वीट में अपनी बीमारी को लेकर कोई बात नहीं की थी।
हालांकि बीते मई के महीने में ही उन्होंने बताया था कि अब मैं कैंसर फ्री हो चुका हूं। एक इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था " मेरे आठ महीने का ट्रीटमेंट 1 मई को शुरू हुआ था। पर भगवान ने मुझ पर बहुत दया दिखाई है, अब जाकर मैं कैंसर फ्री हो चुका हूं।
4 of 6
rishi kapoor and ranbir kapoor
इस बीते साल में ऋषि कपूर से मिलने और उनके हाल चाल जानने कई लोग पहुंचे थे, जिनमें मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, बोमन ईरानी, राजू हिरानी, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, आमिर खान, सोनू निगम, मनीश पॉल आदी जैसे कई सितारे हैं।
5 of 6
Rishi Kapoor Neetu Kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर ने भी पिता ऋषि कपूर की सुधरती तबीयत की बात कही थी। वहीं न्यूयॉर्क में ऋषि से मिलने रणधीर और करिश्मा ने भी बताया था कि उनकी तबीयत में सुधार है।