अमिताभ बच्चन की एक्शन कॉमेडी फिल्म मिस्टर नटवरलाल को आज 40 साल पूरे हो गए हैं। 8 जून 1979 को रिलीज हुई इस फिल्म में बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ी अमिताभ-रेखा एक साथ नजर आए थे। अमिताभ के करियर में यह फिल्म एक टर्निग प्वॉइंट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। इसी के बाद बिग बी बच्चों केे भी फेवरेट बन गए।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
दरअसल, फिल्म में अमिताभ ने बच्चों के साथ एक गाना गाया। जिसके बोल हैं- मेरे पास आओ मेरे दोस्तो एक किस्सा सुनो। ये गाना काफी हिट हुआ। इसे आनंद बख्शी ने लिखा था जबकि संगीतकार राजेश रोशन ने संगीत दिया था। फिल्म के सारे गाने हिट हुए थे। खास बात यह थी कि इसमें पहली बार अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में गाना गया था।
3 of 5
amitabh bachchan and rekha
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के लिए पहली बार फिल्म में गाना आसान काम नहीं था। इसका जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में भी किया था। अमिताभ ने लिखा था कि 'मुझे अचानक खबर दी गई कि पहली बार मुझे अपने ही बैकग्राउंड गाने मेरे पास आओ को गाना है। इस प्रस्ताव से डरकर मैंने फिल्म के डायरेक्टर और संगीतकार से घंटों बहस की। उनसे मैंने कहा कि ये नहीं करूंगा, क्योंकि मैं यह कर ही नहीं सकता।'
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
आखिरकार बाद में अमिताभ मान गए और महबूब स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड किया। इसी फिल्म का एक और गाना परदेसिया भी काफी पॉपुलर हुआ था जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। बता दें कि फिल्म में अमिताभ-रेखा के अलावा कादर खान और अमजद खान की भी मुख्य भूमिका थी।
5 of 5
amitabh bachchan and rekha
- फोटो : social media
कम ही लोगों को पता है कि मिस्टर नटवरलाल के बाद ही अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। दोनों की आखिरी फिल्म यश चोपड़ा की सिलसिला थी। इसके बाद दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया।