संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरुन्निसा का किरदार निभा रहीं अदिति राव हैदरी मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन दिन रैम्प पर अपने जलवे बिखेरती नजर आईं।
मीडिया से बात करते हुए अदिति राव हैदरी ने बताया 'संजय सर के साथ काम करना बचपन से मेरा सपना था। मैं प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं, क्योंकि मुझे पता था कि मेहरुन्निसा एक बहुत ही खास हिस्सा है और संजय साहब ने हमेशा मुझसे कहा था कि जो भी पटकथा पढ़ता है, हमेशा पूछता है कि मेहरुन्निसा की भूमिका कौन निभाएगा, इसलिए मुझे पता है कि यह छोटा लेकिन सशक्त किरदार है।'
अदिति राव हैदरी ने बताया, 'हर सीन में, मेहरुनिसा का किरदार और वह बहुत ही कम शब्दों में कितनी खूबसूरती से उभरकर सामने आता हैं, इसलिए उन लोगों को इसका पूरा श्रेय, संजय सर को जाता है। उन्होंने इस किरदार को गढ़ा और मुझे यह किरदार बहुत पसंद आया।'
फिल्म ‘पद्मावत’ में मेहरुन्निसा का किरदार छोटा, लेकिन सशक्त और कई-तरीकों से खूबसूरत है। यह ऐसी महिला की कहानी है, जो न केवल कमजोर, नाजुक, शाही, और शुद्ध है, बल्कि निडर भी है और हमेशा सच के साथ खड़ी होती है और इसका उसे कोई डर नहीं। मुझे लगता है कि यह बहुत खूबसूरत किरदार था।
आपको बता दें कि पद्मावत में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर जैसे कलाकार हैं। फिल्म महज 10 दिनों में 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है।