{"_id":"59d73e1c4f1c1bd0538b5ffd","slug":"actress-rekha-s-affair-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ही नहीं, रेखा के 7 और अफेयर चर्चा में रहे, एक से रचाई थी शादी पर वो जिंदा नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ ही नहीं, रेखा के 7 और अफेयर चर्चा में रहे, एक से रचाई थी शादी पर वो जिंदा नहीं
amarujala.com- Presented by : आनंद
Updated Sat, 07 Oct 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री रेखा की जिंदगी में केवल अमिताभ बच्चन ही नहीं, विनोद मेहरा समेत 7 चेहरे और भी आए, एक से शादी भी रचाई, लेकिन वे अब दुनिया में नहीं। जानिए, किन-किन से जुड़ा रेखा का नाम...
यह अफेयर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। यह 90 के दशक के मध्य की बात है। रेखा का नाम उनसे काफी उम्र छोटे अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया। अक्षय कुमार और रेखा के बीच का यह संबंध बहुत ही छिपा छिपा सा रहा। दोनों ने ही इस रिश्ते के प्रति खासी संवेदनशीलता बरती।
रेखा और अक्षय कुमार के प्यार के चर्चे भी फिल्मी मैगज़ीन की कवर स्टोरी बनते थे। हालांकि इन दोनों ने ही कभी भी न तो इन खबरों का खंडन किया और न ही इसे सही कहा।
रेखा और अक्षय कुमार के प्यार के चर्चे भी फिल्मी मैगज़ीन की कवर स्टोरी बनते थे। हालांकि इन दोनों ने ही कभी भी न तो इन खबरों का खंडन किया और न ही इसे सही कहा।
रेखा की प्रेम कहानी किसी भी हीरो के साथ शादी तक नहीं पहुंची। विनोद मेहरा के साथ भी शादी की अफवाह गलत साबित हुई। लेकिन रेखा ने अपने एक प्रेमी से शादी भी की।
1990 में उन्होंने दिल्ली के रहने वाले मुकेश अग्रवाल नाम के बिजनेस मैन से शादी की। दोनों इस शादी से खुश नहीं रह सके और कुछ महीनों के भीतर ही मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को दोष न देने की बात कही। उनके मौत की वजह अब तक साफ नहीं हुई।

जब-जब बॉलीवुड के गुपचुप प्रेम संबंधों की कहानी आती है तब-तब रेखा का नाम आता है। रेखा और अमिताभ का रिश्ता आज भी सामान्य नहीं हो सका है। कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ आज भी दिल ही दिल में एक-दूजे से प्यार करते हैं।
उनकी मोहब्बत की शुरुआत सिलसिला फिल्म से मानी जाती है। इस फिल्म में रेखा के साथ अमिताभ की वर्तमान पत्नी जया बच्चन भी थीं। इस फिल्म के बाद से अफेयर की जो अफवाहे फैलीं वह आज तक कायम हैं। जया और रेखा के बीच के संबंध अब भी सामान्य नहीं हो सके।

इन प्रेम कहानियों के साथ-साथ रेखा का नाम कुछ और हीरो के साथ भी जुड़ा। रेखा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत “सावन भादो” से की थी। इसी फिल्म के सेट पर रेखा का नाम नवीन निश्चल के साथ जुड़ा। हालांकि यह अफेयर लंबे समय तक नहीं रहा।
रेखा का नाम विश्वजीत, साजिद खान और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी जुड़ा। लेकिन इन अफेयरों के बारे में कभी भी गंभीरता से कोई बात नहीं की गई। ना ही ये अफेयर लंबे समय तक स्कूप बने रह सके।
रेखा का नाम विश्वजीत, साजिद खान और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी जुड़ा। लेकिन इन अफेयरों के बारे में कभी भी गंभीरता से कोई बात नहीं की गई। ना ही ये अफेयर लंबे समय तक स्कूप बने रह सके।