हाल ही में
जहीर खान और सागरिका घाटगे की सगाई हुई जिसमें कई क्रिकेटर्स और फिल्म स्टार्स पहुंचे, लेकिन इस सगाई में जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे
युवराज सिंह। युवराज की हाल ही में शादी हुई लेकिन वो जहीर की सगाई में अकेले ही पहुंचे।
उनकी वाइफ हेजल कीच कहीं नजर नहीं आईं। तो आखिर हेजल थीं कहां ? क्या दोनों के बीच सब ठीक है ?
इससे पहले की आप अपने दिमागी घोड़े दौड़ाएं, बता दें कि हेजल दरअसल लंदन में हैं जहां लोगों को हंसाने की आर्ट सीख रही हैं। चौंक गए ना ? लेकिन ये सच है।
हेजल वैसे तो 'कहानी कॉमेडी सर्कस की' में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा चुकी हैं लेकिन वो अपनी इस कला को और निखारना चाहती हैं। अब वो ऐसी कॉमेडी सीख रही हैं जिसमें वो ऑन द स्पॉट एक्ट करके लोगों को हंसा सकें।
बता दें कि इसी महीने कुछ दिन पहले हेजल कीच मुंबई के एक कैफे में एक कॉमेडी सेशन अटेंड किया था जिसमें उन्होंने परफॉर्म किया। उसमें हेजल को परफॉर्म करते देख सभी लोग हैरत में पड़ गए थे। हालांकि सभी ने उनके उस एक्ट की काफी तारीफ की।