फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी आज अपना 47वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। 11 मई 1970 को जन्मी पूजा फेमस एक्टर कबीर बेदी की बेटी हैं। पूजा की पहली फिल्म 'विषकन्या' 1991 में रिलीज हुई थी।
पूजा को फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से थोड़ी-बहुत पहचान मिली थी। इस फिल्म में पूजा ने आमिर के साथ लिपलॉक भी किया था। लेकिन इस फिल्म के बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं चली। पूजा ने अपने करियर में सिर्फ 8 फिल्मों में काम किया। जिसमें सभी फ्लॉप रहीं।
B'Day Spl: आमिर के साथ लिपलॉक कर पूजा बेदी ने मचाई थी सनसनी, अब न्यूजपेपर में लिखती हैं कॉलम
पूजा बेदी इतने बड़े स्टार की बेटी होने के बावजूद फ्लॉप हो गईं। जबकि उनके पिता कबीर बेदी को आज भी फिल्मों के ऑफर आते हैं। पूजा अपने समय की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थीं। जब पूजा की फिल्में फ्लॉप हुईं तो उन्होंने टीवी शो की ओर रुख कर लिया। पूजा फिलहाल कुछ बड़े न्यूज पेपर के लिए कॉलम लिखती हैं। पूजा कई टॉक शो को भी होस्ट कर चुकी हैं। साथ ही बिग बॉस सीजन 5 में भी पूजा नजर आई थीं। जब पूजा बिग बॉस से आउट हुईं तो उन्होंने ट्विटर सलमान के खिलाफ लिखा था।
B'Day Spl: आमिर के साथ लिपलॉक कर पूजा बेदी ने मचाई थी सनसनी, अब न्यूजपेपर में लिखती हैं कॉलम
उन्होंने लिखा था कि सलमान घर के लोगों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। साथ ही उनका हौसला बढ़ाने के बजाय उन्हें डिमोटिवेट करते हैं। पूजा बेदी कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। पिछले साल उनके पिता कबीर ने अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज से चौथी शादी कर ली थी तो पूजा ने अपनी सौतेली मां को डायन कहा था। उन्होंने ट्वीट किया, "हर परी कथा में एक डायन या दुष्ट सौतेली मां होती है, मेरी अभी-अभी आई। कबीर बेदी ने परवीन दोसांज से शादी कर ली।"
B'Day Spl: आमिर के साथ लिपलॉक कर पूजा बेदी ने मचाई थी सनसनी, अब न्यूजपेपर में लिखती हैं कॉलम
पूजा बेदी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फरहान इब्राहिम से साल 1994 में शादी की थी। उनके दो बच्चे आलिया और ओमर भी हुए। लेकिन पूजा ने साल 2003 में फरहान से तलाक ले लिया था। इसके बाद से पूजा ने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की। अब पूजा की बेटी आलिया अपनी हॉट अदाओं को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। आलिया कई ऐसे फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। जिसमें लोगों ने आपत्ति जताई थी।
B'Day Spl: आमिर के साथ लिपलॉक कर पूजा बेदी ने मचाई थी सनसनी, अब न्यूजपेपर में लिखती हैं कॉलम
पूजा ने साल 2014 में दीपिका पादुकोण के क्लीवेज पर बड़ा दिया था। उन्होंने कहा था कि एक सेलेब्रिटी को खुद से यह तय करना चाहिए कि उसे कैमरे के सामने कैसे पेश आना है। उसे पता होना चाहिए कि वह अगर इस तरह के कपड़े पहनकर कैमरे के सामने जाएंगी तो कैमरा तो उसी अंदाज से फोटो लेगा। पूजा बेदी और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली का रिश्ता भी काफी चर्चा में रहा है। आदित्य उनके ब्वॉयफ्रेंड हुआ करते थे। लेकिन जब उनपर पूजा की मेड के रेप का आरोप लगा तो ये रिश्ता टूट गया।