इस एक्टर की बदनसीबी ने सलमान को बना दिया सुपरस्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादातर लोग मानते हैं कि सूरज बड़जात्या ने सलमान का करियर बनाया और उन्हीं की वजह से सलमान आज इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन असल में सलमान की सफलता का राज एक एक्टर है जिसकी बीमारी ने सलमान को सुपरस्टार बना दिया।
उस एक्टर का नाम जानिए अगली स्लाइड में -
ये एक्टर हैं फराज खान जिनके पिता यूसुफ खान भी एक एक्टर रहे। यूसुफ खान अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' से सुर्खियों में आए थे। पिता की तरह ही फराज खान ने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
उन दिनों सूरज बड़जात्या 'मैंने प्यार किया' बना रहे थे। इस फिल्म के लिए कई नए लड़कों ने ऑडीशन दिया जिसमें फराज खान थे।
फराज खान को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया और शूटिंग भी शुरू होने वाली थी। लेकिन एन मौके पर ही फराज खान बीमार हो गए। अब सूरज बड़जात्या के सामने बड़ी मुसीबत आ गई। सूरज इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि उनकी फिल्म के लिए फराज खान बिल्कुल फिट हैं और इसीलिए उन्हें साइन भी किया, लेकिन फराज के फिल्म से जाने से सूरज निराश हो गए।
वो हीरो की तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच कुछ लोगों के उन्हें सलीम खान के बेटे सलमान खान का नाम सुझाया। उन दिनों सलमान भी फिल्मों में काम तलाश रहे थे। लोगों के कहने के मुताबिक सूरज बड़जात्या ने सलमान को साइन कर लिया।