यूं तो सुपरस्टार सलमान खान अपनी हर फिल्म के लिए उत्साहित रहते हैं लेकिन 'ट्यूबलाइट' को लेकर उनमें अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। वो इस फिल्म का प्रमोशन अलग ही अंदाज में करते नजर आ रहे हैं और किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में आ ही जाते हैं। आइए जानते हैं उनकी इन अजीबोगरीब हरकतों के बारे में।
सलमान को भी हुई 'हीरो वाली बीमारी', कर रहे अजीबोगरीब हरकतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं आईफा की प्रेस मीट के दौरान सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना के लिए पोजेसिव नजर आए। दरअसल, इस दौरान कैट ने डीप नेक की ड्रेस पहनी थी जिसे सलमान एडजस्ट करवाते दिखे।
'ट्यूबलाइट' के ट्रेलर लॉन्च मौके पर रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान बेहद अजीबो-गरीब हरकत करते नजर आए। दरअसल, कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा लगा कि सलमान को बहुत भूख लग रही थी। इसी के चलते उन्होंने अपनी रिप्ड जींस के धागे नोचकर खाने लगे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
कुछ समय पहले उन्होंने ई-साइकिल लॉन्च की। इसके बाद वो सीधा यूलिया से मिलने अपनी बहन अलविरा के घर पहुंचे। दोनों काफी देर तक एक-दूसरे से बातचीत करते रहे यहां तक कि जब यूलिया जाने लगीं तो सलमान खुद उन्हें छोड़ने गाड़ी तक गए थे।
यूलिया के बॉडीगार्ड वहीं मौजूद थे फिर भी सलमान ने खुद उन्हें छोड़ना बेहतर समझा। जब तक यूलिया सलमान की आंखों से ओझिल नहीं हो गईं सलमान वहीं खड़े रहे। यूलिया के जाने के बाद ही सलमान ने वहां से विदाई ली थी। इसके बाद भी सलमान चर्चा में बन गए थे।