{"_id":"593e363c4f1c1b0e5d9bebfe","slug":"actor-sudesh-berry-is-more-famous-in-television-than-bollywood-know-his-intersting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल से 'छुट्टी मांगने' पर मारा गया था ये हीरो, यूं बना टीवी का विलेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल से 'छुट्टी मांगने' पर मारा गया था ये हीरो, यूं बना टीवी का विलेन
Mon, 12 Jun 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सुदेश बेरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपने 'बॉर्डर' फिल्म देखी होगी तो सुबेदार मथुरा दास तो आपको याद ही होगा जो सनी देओल से छुट्टी मांगता है और अंत में मारा जाता है। हालांकि उन्हें किसी फिल्म में लीड रोल के तौर पर तो पहचान नहीं मिली लेकिन वो सपोर्टिंग एक्टर, खासकर खलनायक के रूप में काफी फेमस हुए।
आगे की स्लाइड में जानें की बॉलीवुड और टेलीविजन का ये खलनायक इन दिनों कहां बिजी है।
2 of 7
सुदेश बेरी
बॉलीवुड हो या टेलीविजन, इनमें जितना जरूरी एक हीरो का किरदार होता है उतना ही एक खलनायक का भी होता है। ऐसे ही हैं सुदेश बेरी जो बॉलीवुड और टेलीविजन दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के झंडे गाढ़ चुके हैं।
3 of 7
सुदेश बेरी
उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सन् 1988 में आई फिल्म 'खतरों के खिलाड़ी' से की थी। लेकिन उन्हें पहचान मिली 1990 में आई फिल्म 'घायल' से। इसमें वो सनी देओल के साथ जेल में उनके साथी बनते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सुदेश बेरी
इसके बाद वो 1992 में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'कशिश' में दिखे थे जिसमें वो एक्ट्रेस मालविका तिवारी के साथ लीड रोल में थे। हालांकि उन्होंने कई फिल्मों जैसे 'वंश', 'युद्धपथ' में लीड रोल किया था लेकिन लोकप्रियता उन्हें सपोर्टिंग एक्टर के रूप में ही मिली।
विज्ञापन
5 of 7
सुदेश बेरी
उन्होंने 'आर्मी', 'बॉर्डर', 'रिफ्यूजी', 'एलोसी कारगिल' और 'टैगोर चार्ली' जैसी फिल्मों में काम किया जिसके बाद उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली। 'बॉर्डर' फिल्म में उनका रोल काफी फेमस हुआ था इसमें उन्होंने सुबेदार मथुरा दास का किरदार निभाया था। लेकिन यहां भी अगर बॉलीवुड और टेलीविजन की बात करें तो सुदेश टीवी में आज ज्यादा जाने माने नाम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।