उस समय धर्मेंद्र इतना रोए थे कि संभालना हो गया था मुश्किल, 6 साल बाद VIDEO हुआ वायरल
कुछ दिन पहले ही धर्मेंद्र ने खेतों में काम करते और गायों को चारा खिलाते एक वीडियो शेयर किया था । साथ ही धर्मेंद्र अपने खेतों में उगे आम के बारे में बताते नजर आ रहे थे । अब धर्मेंद्र का एक और वीडियो वायरल हुआ है ।
यह वीडियो धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल की शादी का है । इस विदाई के वीडियो में अपनी बेटी को विदा करते वक्त धर्मेंद्र रो पड़े । वहीं हेमा मालिनी भी इमोशनल नजर आईं । ईशा की शादी के 6 साल बाद यह वीडियो सामने आया है ।
A post shared by wedding dreams (@_wedding_._dreams_) on
बता दें कि ईशा ने 29 जून 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ इस्कॉन मंदिर में शादी की थी । 6 महीने पहले ही ईशा ने एक बेटी राध्या को जन्म दिया है ।
राध्या का जन्म 23 अक्टूबर 2017 को हुआ था । भरत फिलहाल अपने रिलेटिव्स के साथ आरजी बंगले प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाते हैं । वहीं ईशा देओल वेब सिरीज 'केक वॉक' से दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं ।