आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद वो नए प्रोजेक्ट में बिजी हैं । खबरों की मानें तो आमिर खान के पास दो बायोपिक हैं । पहली ओशो और दूसरी गुलशन कुमार की बायोपिक । सुनने में आया था कि डायरेक्टर शकुन बत्रा इस सीरीज को डायरेक्ट करने वाले हैं।
इसमें खुद आमिर ओशो का किरदार निभाते नजर आएंगे । आमिर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है । बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स की ये सीरीज होल्ड पर चली गई है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान ने नेटफ्लिक्स से इस सीरीज के लिए बहुत बड़ी रकम की मांग की है ।
इस कारण निर्माताओं ने इस प्रोजेक्ट को होल्ड पर रख दिया है और विचार करने के लिए समय मांगा है। आमिर खान ने निर्माताओं से जो रकम मांगी है, वो उन्हें बहुत ज्यादा लग रही है। दोनों के बीच फीस को लेकर बात भी हुई लेकिन आमिर खान अपनी फीस कम करने के मूड में नहीं हैं ।
इस वजह से सीरीज को होल्ड पर रख दिया गया है । इसके अलावा आमिर खान ने टी-सीरीज की बिग बजट गुलशन कुमार बायोपिक फिल्म 'मुगल' के लिए हरी झंडी दे दी है।
मीटू मूवमेंट के कारण आमिर खान इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए थे लेकिन निर्माताओं ने डायरेक्टर सुभाष कपूर को फिल्म से हटाने का मन बनाया है । सुभाष का नाम मीटू मूवमेंट में आया था। हालांकि अभी तक निर्माताओं ने 'मुगल' का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है