गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। इस दौरान कृति सेनन, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस बनीं, और अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया। वहीं, विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार से नवाजा गया। घोषणा के कुछ घंटों बाद, एक्टर अनुपम खेर ने खुशखबरी पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए ट्विटर (एक्स) का सहारा लिया। अनुपम का बयान इस समय जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को सम्मान मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही 68 वर्षीय एक्टर ने यह भी बताया कि अगर इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलता तो भी अच्छा होता। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, अनुपम खेर ने लिखा, 'राष्ट्रीय पुरस्कार खुशी और गर्व है कि द कश्मीर फाइल्स ने प्रतिष्ठित और सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार।'
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने आगे जोड़ा, 'न केवल एक एक्टर के रूप में बल्कि फिल्म के कार्यकारी निर्माता के रूप में भी मैं हमारी फिल्म को इस मान्यता से बहुत खुश हूं। अपनी एक्टिंग के लिए भी पुरस्कार जीतना पसंद करूंगा, पर अगर सारी ख्वाहिशें पूरी हो जाएं तो आगे काम करने का मजा और उत्साह कैसा आएगा। चलो! हर एक विजेता को मेरी हार्दिक बधाई! जय हो।'
Raghav Juyal: एक बार फिर गुनीत मोंगा के साथ हाथ मिलाएंगे राघव जुयाल, एक्शन थ्रिलर 'किल' में नजर आएंगे अभिनेता
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : social media
इस बीच डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने एक बयान में कहा, 'मैं अमेरिका में हूं, और मुझे अपने दोस्तों के फोन आने लगे, जहां से मुझे पता चला कि द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता पुरस्कार की श्रेणी में 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। नेशनल अवॉर्ड भारत का प्रतिष्ठित पुरस्कार है। मैं शुरू से ही कहता रहा हूं कि द कश्मीर फाइल्स मेरी फिल्म नहीं है और मैं इसका एकमात्र माध्यम था।'
Gadar 2: लोकसभा और नए संसद भवन में तीन दिन के लिए प्रदर्शित की जाएगी 'गदर 2', सनी देओल के नाम हुई नई उपलब्धि
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : social media
'द कश्मीर फाइल्स' की बात करें तो यह फिल्म अपनी रिलीज के दौरान काफी विवाद में रही थी। बावजूद इसके भी इसे दर्शक और क्रिटिक्स के जरिए काफी पसंद किया गया। मूवी की कहानी 1990 के कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे।