{"_id":"64e893f66446e9f63e081626","slug":"raghav-juyal-set-to-reunite-with-producer-guneet-monga-for-action-thriller-kill-actor-gives-update-on-project-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raghav Juyal: एक बार फिर गुनीत मोंगा के साथ हाथ मिलाएंगे राघव जुयाल, एक्शन थ्रिलर 'किल' में नजर आएंगे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raghav Juyal: एक बार फिर गुनीत मोंगा के साथ हाथ मिलाएंगे राघव जुयाल, एक्शन थ्रिलर 'किल' में नजर आएंगे अभिनेता
Fri, 25 Aug 2023 05:15 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:15 PM IST
सार
राघव जुयाल निर्माता गुनीत मोंगा के साथ एक बार फिर काम करने को तैयार हैं। वह जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किल' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
राघव जुयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डांसर और अभिनेता राघव जुयाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में अपने प्रदर्शन के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब वह इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। दरअसल, राघव प्रसिद्ध निर्माता और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा के साथ बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'किल' में अपने दूसरे प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने सबसे पहले 'ग्यारह ग्यारह' के लिए हाथ मिलाया था, जो नवंबर में रिलीज होगी। 'किल' गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट है, जिसका निर्देशन निपुण निखिल नागेश भट्ट ने किया है और इसमें राघव के साथ लक्ष्य हैं।
विज्ञापन
King Of Kotha: ‘गदर 2’ के चक्कर में अटकी हिंदी में ‘किंग ऑफ कोठा’ की रिलीज, जी स्टूडियो की ही दोनों फिल्में
विज्ञापन
'किल' के लिए उत्साहित हैं राघव
'किल' के बारे में बात करते हुए राघव ने कहा, "गुनीत मैम के साथ काम करना हमेशा एक पुरस्कृत अनुभव होता है। 'किल' की स्क्रिप्ट अविश्वसनीय रूप से आकर्षक है और मैं एक बार फिर इस प्रतिभाशाली टीम के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। मैं विभिन्न परियोजनाओं में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने कुछ साल पहले इसकी बिलकुल भी कल्पना नहीं की थी कि मैं इस स्थान पर होता।''
विज्ञापन
Tinnu Anand: डिजाइनर ने जितेंद्र को दे दी थी 'शहंशाह' की ड्रेस, फिर टीनू आनंद ने ऐसे बनाई थी लोहे वाली पोशाक
गुनीत और करण के लिए कही यह बात
राघव ने कहा कि 'किल' जैसी परियोजना के साथ वह उत्साहित हैं कि भारतीय सिनेमा में एक्शन फिल्मों की एक नई परिभाषा होगी, कुछ ऐसा जो दर्शकों ने पहले नहीं देखा है। राघव ने कहा, "गुनीत एक दूरदर्शी हैं और करण सर उन फिल्मों का समर्थन करने की परिभाषा हैं, जो हमेशा सफल रही हैं और इस जोड़ी के साथ काम करना उत्साहजनक है।"
Jawan: 'ये तीर हैं...अभी ढाल बाकी है...ये अंत है अभी काल बाकी है', 'जवान' में दिखेंगे शाहरुख के इतने अवतार
राघव जुयाल की फिल्में
राघव जुयाल को आखिरी बार सलमान खान अभिनीत 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था, जिसमें शहनाज गिल, पलक तिवारी और पूजा हेगड़े सहित कई अन्य कलाकार भी थे। शहनाज के साथ उनका नाम भी जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने डेटिंग की अफवाह पर विराम लगाते हुए एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था।
Paresh Rawal: परेश रावल को नहीं मिल रहीं मनपसंद फिल्में? बोले- स्क्रिप्ट अच्छी न हो तो टिके रहना मुश्किल