बॉलीवुड में पहुंचने के लिए कलाकार एड़ी से लेकर सिर तक का जोर लगा देते हैं। लेकिन जब इसके बाद भी फिल्मों मौका ना मिले तो आगे बढ़ने की उम्मीद टूट सी जाती है। लेकिन लगातार प्रयास एक ना एक दिन सफलता को कदमों में ला ही देते हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 5 एक्टर्स की जिन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले कई पापड़ बेले..
2 of 6
boman irani
- फोटो : अमर उजाला
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर बोमन ईरानी की। बता दें कि बोमन ईरानी एक वॉयस आर्टिस्ट और फोटोग्राफर भी हैं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले एक बेकरी में काम किया करते थे।
अरशद वारसी को आप सर्किट भी बुला सकते हैं। क्योंकि इसी नाम ने उन्हें बॉलीवुड में नई पहचान दिलाई है। बता दें कि अरशद वारसी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले बहुत ही बेकारी में दिन में गुजारे हैं। पहले वह घर-घर जाकर कॉस्मेटिक का समान बेचा करते थे।
4 of 6
कॉमेडी कैप्सूल, जॉनी लीवर
- फोटो : SELF
बॉलीवुड में कॉमेडी की नई मिसाल खड़ी करने वाले जॉनी लीवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आर्थिक तंगी की वजह से सातवीं क्लास में ही उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा और मुंबई की गलियों में पेन बेचना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें हिंदूस्तान लीवर कंपनी में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह म्यूजिकल शोज में स्डेंअप कॉमेडी भी करने लगे और धीरे-धीरे उन्हें बॉलीवुड में पहुंचने का मौका मिल गया।
सुपरस्टार दिलीप कुमार पुराने जमाने के हिट एक्टर साबित हुए हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि वह फिल्मों में आने से पहले फल बेचा करते थे।